ज़िला
अटेली। महेंद्र सिंह राता ने साधा निशाना : गैस कीमत बढ़ाकर सरकार ने दिखाई असंवेदनशीलता
अटेली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 29 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने इस बढ़ोतरी को आम जनता पर महंगाई का एक और असहनीय बोझ बताया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान महंगाई पर नियंत्रण और जनता को राहत देने के बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार आज हर घर का बजट बिगाड़ने में लगी हुई है।
राता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को गरीब, मध्यम वर्ग और गृहिणी महिलाओं की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने पहले ही आम लोगों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में घरेलू सिलेंडर के दामों में की गई यह बढ़ोतरी लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है।
भाजपा सरकार के शासन में महंगाई एक स्थायी सरकारी नीति बन चुकी है। जनता को राहत देने के बजाय केंद्र सरकार लगातार कीमतें बढ़ाकर राजस्व बढ़ाने में लगी हुई है। अच्छे दिनों के वादों के विपरीत आज जनता को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों गृहिणियां, मजदूर, कर्मचारी, छोटे व्यापारी और निम्न आय वर्ग के परिवार पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि करना पूरी तरह जनविरोधी और असंवेदनशील निर्णय है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर हर घर की रसोई पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली है।
अटेली | दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर | राजस्थान निवासी होटल कर्मी की मौत
अटेली | गांव खेड़ी-खोड में पुलिस की चौपाल : नशा मुक्ति अभियान तेज | नए कानूनों की दी विस्तृत जानकारी
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय23 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित