ज़िला
अटेली | सरपंच कृष्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर योग जागरण यात्रा को किया रवाना : बच्चों-बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
अटेली । हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज कटकई की योगशाला में “योग जागरण यात्रा” जिला उपायुक्त अंजली गुप्ता के मार्गदर्शन में निकाली गई ।जिसमें गांव की सरपंच कृष्णा देवी , सिलारपुर व बाछौद राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के डॉक्टर चेतन व डॉक्टर मंजू शर्मा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर योगशाला से रवाना किया।
इस अवसर पर बोलते हुए गांव की सरपंच कृष्णा देवी ने कहा कि यह यात्रा योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तथा मानव जाति को योग से निरोग बनाने के लिए निकली जा रही है।
इस अवसर पर डॉ मंजू शर्मा ने कहा कि योग मानव जीवन का अभिन्न अंग है ।उन्होंने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर शशी बाला व जिला योग समन्वयक डॉक्टर सतीश कुमार के सानिध्य में योग यात्रा को आम जन तक पहुंचाने के लिए आज इस रैली का आयोजन किया गया है।इस यात्रा मे गांव के बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं ने हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि योग से आज हर जन लाभान्वित हो रहा है तथा अपनी दिनचर्या में योग को अपना कर जीवन को खुशहाल व निरोग बना रहे है।
इस अवसर पर कटकई योगशाला के प्रभारी व आयुष योग सहायक पवन कौशिक ने बोलते हुए कहा कि येग साधको ने “करो योग रहो निरोग”, “हम सब ने यह ठाना है देश को स्वस्थ व निरोग बनाना हैं”आदि नारो से जागरण यात्रा निकाली गई । योग यात्रा कटकई योगशाला से प्रारंभ होकर गांव के पंचायत भवन, टावर,बाबा भैय्या मंदिर से होती हुई पुनःयोगशाला में समपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास नियमित रूप से कटकई की योगशाला में आम जन को कराया जा रहा हैं । जिससे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आम जन आसानी से योग प्रोटोकॉल कर सके ।इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम का” गणमान्यों द्वारा लगाया गया तथा “नशा मुक्त योग युक्त भारत ” बनाने का सभी ने संकल्प लिया ।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार, जगरूप सिंह ,राम सिंह , कोच उमेद सिंह ,मोहन सिंह ,अमित कुमार व सचिन सहित गांव के अनेक लोगों ने योग यात्रा में हिस्सा लिया ।
अटेली | पैसेंजर ट्रेनों से एक्सप्रेस किराया वसूलने पर बसपा का विरोध : स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
अटेली | आर्य समाज का वार्षिक उत्सव : विद्वानों ने अंधविश्वास और पाखंड पर किया प्रहार | सहदेव बेधड़क बोले-आर्य समाज दिखाता है सत्य का मार्ग
अटेली | निशुल्क नेत्र जांच शिविर : 222 मरीजों की हुई आंखों की जांच | 24 मरीज ऑपरेशन के लिए रेवाड़ी रेफर
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
हरियाणा6 days agoफतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद