ज़िला
महेंद्रगढ़ | योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : जांजरियावास योगशाला में प्रतिभाओं ने दिखाया दम | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन
महेंद्रगढ़ | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगशाला जांजरियावास में ब्लॉक स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि एवं आयोजक।
कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला एवं जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश के दिशा-निर्देशों तथा नोडल अधिकारी डॉ. सुमन के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का संचालन योगशाला इंचार्ज सुनील देवी की देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया। पहला वर्ग 10 से 18 वर्ष तथा दूसरा वर्ग 18 से 55 वर्ष का रखा गया। निर्णायक मंडल में निलेश मुद्गल, विशाल शर्मा और नितिन कुमार सहित अन्य विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के योगासन, संतुलन, लचीलेपन और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।

10 से 18 वर्ष आयु वर्ग में जयंत ने बालक वर्ग तथा फलक ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग में राकेश ने पुरुष वर्ग और ज्योति ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच अजय कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। योगशाला इंचार्ज सुनील देवी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ग्रामीण स्तर के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ योग के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन का समापन “करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ हुआ।
महेंद्रगढ़ | सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ : 189 रोगियों की हुई जांच
नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने ली नशा मुक्त भारत अभियान व एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक : टॉप 10 नशा तस्कर और हॉटस्पॉट रहेंगे निगरानी में
नांगल चौधरी | योग और खेल एक दूसरे के पूरक : निरंतर अभ्यास से एकाग्र होता है मन-डॉ. ललित मोहन जोशी
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान