ज़िला
नूंह। हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता : प्रधान सिपाही बलवंत ने डॉ० अर्पित जैन एसपी नूंह को किया भेट ।
नूंह। हरियाणा पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना को शब्दों में पिरोते हुए पुलिस अधीक्षक नूंह के सुरक्षा कर्मी प्रधान सिपाही बलवंत ने पुलिस विभाग के सम्मान में कविता लिखी। इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने प्रधान सिपाही का हौसला बढ़ाया ।

जानकारी के अनुसार प्रधान सिपाही बलवंत कुमार भार्गव ने हरियाणा पुलिस गीत शीर्षक से एक कविता लिखी है। कविता में हरियाणा पुलिस की सेवा, सुरक्षा, सहयोग तथा नई पुलिस व्यवस्था की सकारात्मक भूमिका का उल्लेख किया गया है। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा समाज के प्रति निभाई जा रही जिम्मेदारियों की प्रशंसा भी की गई है।
प्रधान सिपाही बलवंत कुमार भार्गव ने कविता की एक प्रति पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन को भेंट की। कविता पढ़ने के बाद एसपी ने उनके साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रयास की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मियों की रचनात्मक प्रतिभाएं न केवल उनकी व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
फरीदाबाद | डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : किशोर की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी | करंट बना काल : गोवंश की मौत | गौशाला से प्रशासन तक सवाल | कार्रवाई की मांग तेज
पंचकूला | हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल : 37 इंस्पेक्टरों के तबादले | कई जिलों में नई तैनाती | आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
हरियाणा6 days agoफतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद