फतेहाबाद | ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी : 13 मामलों की सुनवाई | 8 का मौके पर निपटारा

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।
फतेहाबाद में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।

फतेहाबाद | ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, की 13 मामलों की सुनवाई, किया आठ मामलों का निपटारा, स्कूल की झूठी शिकायत देने पर शिकायतकर्ता पर एफआईआर दर्ज करने के कैबिनेट मंत्री ने दिए निर्देश, कुत्तों की लड़ाई में व्यक्ति पर दर्ज की गई अपहरण की फिर के मामले में भी एसपी के साथ कृष्ण बेदी की कई देर तक हुई बहस, मंत्री ने दोबारा एसआईटी गठित करके जांच के दिए आदेश, बड़ोपल गांव में एक सप्ताह में पानी की समस्या को दूर करने का कृष्ण बेदी ने दिया निर्देश, कहा काम पूरा होने के बाद गांव वाले करें धन्यवाद, कृष्ण बेदी ने अधिकारियों को दी हिदायत अगर नहीं पहुंचे मीटिंग में तो करूंगा सख्त कार्रवाई।

फतेहाबाद के डीपीआरसी भवन में आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे और ग्रीवेंस की मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने 13 मामलों की सुनवाई की और आठ मामलों का मौके पर निपटारा किया।

फतेहाबाद में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।

फतेहाबाद में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।

कृष्ण बेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर कोई भी मीटिंग में ना पहुंचा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एक मामले की सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री ने शिकायतकर्ता पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। एक स्कूल के मामले को लेकर लगातार झूठी शिकायत की जा रही थी और शिकायतकर्ता मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद मंत्री ने पुलिस को शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।

दूसरे मामले में फतेहाबाद के योग नगर इलाके में कुत्ते की पिटाई के मामले को लेकर सुनवाई कर रहे कैबिनेट मंत्री की फतेहाबाद की एसपी निकिता खट्टर से कई देर तक बहस हुई। इसके बाद मंत्री ने पुलिस को दोबारा एसआईटी गठित करके दोबारा जांच करवाने की आदेश दिए। मामले के अनुसार कुत्ते की पिटाई को लेकर एक व्यक्ति पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जिस पर मंत्री ने आपत्ति जाहिर की।

फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में पानी की समस्या को दूर करने के लिए मंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग को एक सप्ताह का समय दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले गांव वालों की समस्या का समाधान करो उसके बाद गांव वालों को कहा कि धन्यवाद करने के लिए मीटिंग में जरूर आना।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुरुक्षेत्र | मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी : बिजली आपूर्ति ठप | कई ट्रेनें प्रभावित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे और बहाली कार्य में जुटी रेलवे टीम।
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे और बहाली कार्य में जुटी रेलवे टीम।
कुरुक्षेत्र। सोमवार दोपहर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के कारण ट्रैक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने तत्क...
Continue Reading

नूंह। हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता : प्रधान सिपाही बलवंत ने डॉ० अर्पित जैन एसपी नूंह को किया भेट ।

बबीता वर्मा
|
हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता की प्रति एसपी डॉ. अर्पित जैन को भेंट करते प्रधान सिपाही बलवंत कुमार भार्गव।
हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता की प्रति एसपी डॉ. अर्पित जैन को भेंट करते प्रधान सिपाही बलवंत कुमार भार्गव।
नूंह। हरियाणा पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना को शब्दों में पिरोते हुए पुलिस अधीक्षक नूंह के सुरक्षा कर्मी प्रधान सिपाही बलवंत ने पुलिस विभाग के सम्मान में कविता लिखी। इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जै...
Continue Reading

नूंह। थार की छतों पर चढ़कर बारातियों ने किया स्टंट : दूल्हे समेत 4 चालकों पर केस

बबीता वर्मा
|
नूंह में बारात के दौरान थार गाड़ियों पर स्टंट करते युवक
नूंह में बारात के दौरान थार गाड़ियों पर स्टंट करते युवक
नूंह। शादी की खुशियों को सड़क पर खतरनाक करतब में बदलना एक बार फिर युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर नूंह पुलिस ने दूल्हे समेत चार थार गाड़ियों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो में युवक चलती थार की छतो...
Continue Reading
Advertisement

Trending