ज़िला
नूंह। थार की छतों पर चढ़कर बारातियों ने किया स्टंट : दूल्हे समेत 4 चालकों पर केस
नूंह। शादी की खुशियों को सड़क पर खतरनाक करतब में बदलना एक बार फिर युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर नूंह पुलिस ने दूल्हे समेत चार थार गाड़ियों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो में युवक चलती थार की छतों पर खड़े होकर हुड़दंग मचाते नजर आए, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई।
जानकारी के अनुसार गांव नाई नंगला निवासी आकिब की बारात गांव चंदेनी जा रही थी। बारात में शामिल कुछ युवक थार गाड़ियों की छतों पर बैठकर और खड़े होकर सफर कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही नगीना थाना पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

नूंह में चलती थार गाड़ियों की छतों पर स्टंट करते बाराती
पुलिस के मुताबिक 7 जून को गश्त के दौरान उप-निरीक्षक यशपाल को यह वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो की पड़ताल में कई थार गाड़ियों के नंबर स्पष्ट दिखाई दिए। जांच में सामने आया कि वाहन चालक युवकों को छतों पर बैठाकर तेज गति से वाहन चला रहे थे। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन था बल्कि गंभीर हादसे को भी न्योता दे रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस गांव नाई नंगला पहुंची, लेकिन तब तक बारात रवाना हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दूल्हे ने कथित रूप से कहा था कि “थार की छतों पर चढ़कर जाना है, निकाह बार-बार नहीं होता।” इस बयान के बाद पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लिया।
प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर दूल्हे आकिब समेत चार वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर अन्य युवकों की पहचान भी कर रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तावडू क्षेत्र में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। लगातार दूसरी कार्रवाई से नूंह पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शादी, निकाह या किसी भी समारोह के नाम पर सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खतरनाक स्टंट और हुड़दंगबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।v
कुरुक्षेत्र | मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी : बिजली आपूर्ति ठप | कई ट्रेनें प्रभावित
नूंह। हरियाणा पुलिस पर लिखी कविता : प्रधान सिपाही बलवंत ने डॉ० अर्पित जैन एसपी नूंह को किया भेट ।
फतेहाबाद | ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी : 13 मामलों की सुनवाई | 8 का मौके पर निपटारा
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची