ज़िला
कुरुक्षेत्र | मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी : बिजली आपूर्ति ठप | कई ट्रेनें प्रभावित
कुरुक्षेत्र। सोमवार दोपहर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के कारण ट्रैक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से कैथल की ओर स्थित सोलू माजरा में अडाणी साइलो जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे मालगाड़ी के शुरुआती चार डिब्बों में से तीन अचानक पटरी से उतर गए। हादसे में कई पहियों को नुकसान पहुंचा और एक पहिया रेलवे लाइन के किनारे लगे विद्युत खंभे से टकरा गया।

डिब्बों की टक्कर से ओवरहेड विद्युत लाइन प्रभावित हो गई, जिससे संबंधित ट्रैक की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कई विद्युत खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए। इसके बाद रेलवे की तकनीकी टीमों और राहत दल को मौके पर बुलाकर ट्रैक बहाली का कार्य शुरू कराया गया।

हादसे के कारण कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर करनाल स्टेशन पर रुकी रही। पश्चिम एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक देरी से चलीं। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

संयोगवश हादसा उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा की विशेष ट्रेन को रवाना करने के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। घटना स्थल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर था। हालांकि हादसे के लगभग एक घंटे बाद मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेलवे स्टेशन पहुंचे और विशेष ट्रेन को रवाना किया।
फरीदाबाद | डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : किशोर की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी | करंट बना काल : गोवंश की मौत | गौशाला से प्रशासन तक सवाल | कार्रवाई की मांग तेज
पंचकूला | हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल : 37 इंस्पेक्टरों के तबादले | कई जिलों में नई तैनाती | आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
हरियाणा6 days agoफतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद