बल्लभगढ़ | चलती ट्रेन में चढ़ते समय हादसा टला : RPF जवान की सूझबूझ से बची यात्री की जान

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री
फरीदाबाद | बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। वहां मौजूद RPF कॉन्स्टेबल ने तुरंत यात्री को पकड़कर अपनी ओर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। यात्री जनशताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन चल पड़ी थी। सीढ़ियों पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया। उसके पैर प्लेटफॉर्म के नीचे फंस गए।तभी वहां मौजूद कॉन्स्टेबल ने उसे बचा लिया।
पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 8 मिनट पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुई। गाड़ी संख्या 12060 जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित ठहराव के बाद स्टेशन से रवाना हो रही थी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से चलकर कोटा तक जाती है। इसका पहला ठहराव बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के चलने के दौरान एक यात्री जल्दबाजी में उसमें चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबरा गए।
उसी समय वहां ड्यूटी पर तैनात RPF कॉन्स्टेबल विकास ने तुरंत स्थिति को समझा और बिना देर किए तुरंत यात्री को पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर निकाल लिया। जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और RPF जवान की बहादुरी की सराहना की।
Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी

Array
|
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टॉक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर अवैध भंडारण पकड़ा और मौके पर ही...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : झाखंडी धौली स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Array
|
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को झाखंडी धौली स्थित प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। [cap...
Continue Reading

फरीदाबाद | आवारा सांडों का बढ़ता आतंक : सड़क हादसे में दो लोग घायल

Array
|
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बल्लभगढ़ के कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो आवारा सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending