ज़िला
कुरुक्षेत्र में महिला ASI रिश्वत लेते काबू : 33 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई , बयान पक्ष में लिखने का था मामला, ACB की कार्रवाई से हड़कंप
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज महिला ASI को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 33 हजार रुपए की रिश्वत राशि बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि यह मामला एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार बयान उनके पक्ष में दर्ज कराने के बदले पैसे की मांग की गई थी। आरोप है कि शुरुआत में अधिक रकम मांगी गई, लेकिन बाद में तय राशि कम कर दी गई थी।

शिकायत के अनुसार कुछ राशि पहले ही दी जा चुकी थी, जबकि शेष रकम देने के लिए आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को कोर्ट परिसर के आसपास बुलाया गया था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने पहले से योजना बनाकर कार्रवाई की।
जैसे ही आरोपी महिला ASI ने शिकायतकर्ता से चिह्नित नोट लिए, टीम ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया। बरामद की गई राशि को जब्त कर लिया गया है।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान