ज़िला
महेंद्रगढ़ | कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां : कुलदीप भरगड़ और डॉ. तरुण यादव को बड़ी जिम्मेदारी
महेंद्रगढ़ | कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट को जिला कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों का इंचार्ज एवं डॉ. तरुण यादव को जिला ट्रेनिंग इंचार्ज बनाए जाने से संगठन को मिलेगी नई मजबूती |
महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज यादव धर्मशाला, महेंद्रगढ़ में जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं हरियाणा सहप्रभारी श्री जितेंद्र बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में भिवानी-महेंद्रगढ़ के पर्यवेक्षक विनय यादव, अरुण सर्राफ सहित जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में एसआईआर एवं बीएलओ से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के उपरांत एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा सहप्रभारी श्री जितेंद्र बघेल ने जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इसके पश्चात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय राव नरेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों तथा एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा सहप्रभारी श्री जितेंद्र बघेल के मार्गदर्शन के अनुरूप जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नांगल चौधरी विधानसभा प्रभारी कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट को जिला महेंद्रगढ़ के सभी फ्रंटल संगठनों का इंचार्ज नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में संगठन को प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. तरुण यादव को जिला ट्रेनिंग इंचार्ज नियुक्त किया गया। उन्हें पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों, एसआईआर एवं अन्य प्रशिक्षण मॉड्यूल का प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला महेंद्रगढ़ के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, मजबूत संगठनात्मक क्षमता, कानूनी विशेषज्ञता, सामाजिक सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की योग्यता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल, लीगल सेल, एससी सेल, ओबीसी विभाग, पंचायती राज विभाग, के.के.सी. सहित जिले के सभी फ्रंटल संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
वहीं डॉ. तरुण यादव संगठनात्मक प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करते हुए पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों एवं चुनावी रणनीतियों का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे, जिससे जिला महेंद्रगढ़ में प्रशिक्षित एवं सक्रिय संगठन का निर्माण हो सके।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व, एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा सहप्रभारी श्री जितेंद्र बघेल के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया के नेतृत्व में की गई इन नियुक्तियों से जिला महेंद्रगढ़ में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन आगामी समय में और अधिक प्रभावशाली ढंग से जनहित के मुद्दों पर कार्य करेगा।
महेंद्रगढ़। पात्र गरीब परिवारों के हक की लड़ाई लड़ेंगे पुनीत बुलान : कटे हुए BPL राशन कार्डों की बहाली के लिए शुरू होगी विशेष मुहिम
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक का हुआ आयोजन : बीएलए टू भी बैठक में रहे मौजूद
महेंद्रगढ़ | तेज आंधी-बारिश से धौलपोश गौशाला में भारी नुकसान : दीवार गिरी | बरगद का पेड़ टीन शेड पर गिरा | गोवंश सुरक्षित
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय4 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष