ज़िला
नारनौल | दिनेश यादव बने जेल सुपरिंटेंडेंट : भिवानी जिला जेल की मिली जिम्मेदारी | क्षेत्र में खुशी की लहर
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर के मोहल्ला जमालपुर निवासी दिनेश यादव को हरियाणा सरकार ने पदोन्नति देते हुए जेल सुपरिंटेंडेंट के पद पर नियुक्त किया है। प्रमोशन के बाद उन्हें भिवानी जिला जेल का सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
दिनेश यादव इससे पहले रोहतक स्थित सुनारिया जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने एक ईमानदार, कर्मठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में अलग पहचान बनाई। उनकी प्रशासनिक क्षमता, कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच दिनेश यादव की छवि एक जिम्मेदार और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही है। उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया है। यही कारण है कि विभाग में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है।
दिनेश यादव अपने सरल स्वभाव और सकारात्मक सोच के लिए भी जाने जाते हैं। आम लोगों से उनका व्यवहार बेहद सहज और सहयोगात्मक रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही मोहल्ला जमालपुर, नारनौल और पूरे महेंद्रगढ़ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सामाजिक संगठनों, मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि दिनेश यादव भिवानी जिला जेल में सुपरिंटेंडेंट के रूप में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग और जिले का नाम रोशन करेंगे। लोगों ने कहा कि उनकी नियुक्ति पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
नारनौल। खटोटी खुर्द में सोलर प्लांट की तीसरी बिजली लाइन को लेकर बड़ा विवाद : ग्रामीणों ने रुकवाया कार्य | फर्जी सहमति पत्र का आरोप | आंदोलन की चेतावनी
नारनौल | जिला पुलिस का फ्लैग मार्च : बाजारों और पार्कों में बढ़ाई गई सुरक्षा | कमांडो टीम रही मुस्तैद
नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने किया जिला जेल का निरीक्षण : बंदियों की समस्याएं सुन मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी | भोजन, स्वास्थ्य और लीगल एड व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल3 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नारनौल2 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की