नारनौल | रेडक्रॉस इंटर्नशिप छात्रों ने किया वन स्टॉप सेंटर का दौरा : पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
वन स्टॉप सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण कर पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने आए इंटर्नशिप छात्र। साथ में प्रशासक वंदना यादव व स्टाफ
वन स्टॉप सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण कर पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने आए इंटर्नशिप छात्र। साथ में प्रशासक वंदना यादव व स्टाफ

नारनौल। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्ष अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस कार्यालय में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा रानी के नेतृत्व में सभी इंटर्नशिप छात्रों ने स्थानीय वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का दौरा किया।

दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली को करीब से समझा तथा वहां पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव के मार्गदर्शन में केंद्र की प्रशासक वंदना यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें केंद्र के उद्देश्यों से अवगत कराया।

वंदना यादव ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कार्यरत है। यहां महिलाओं को तत्काल आपातकालीन सहायता, बचाव सेवाएं, मानसिक तनाव से उबारने के लिए काउंसिलिंग तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

उन्होंने बताया कि केंद्र में पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ मुफ्त कानूनी सहायता और पैरवी की सुविधा भी दी जाती है, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके। इसके अलावा जरूरतमंद महिलाओं के लिए अस्थाई आश्रय (शेल्टर होम) की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा रानी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक दौरे युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विभाग द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को समाज के कमजोर और पीड़ित वर्ग की समस्याओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

दौरे में शामिल सभी इंटर्नशिप छात्रों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए वन स्टॉप सेंटर की भूमिका को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस भ्रमण से उन्हें महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और अधिकारों से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | एक ही वार्ड में दो तरह के पाइप पर सवाल : ढाणी किरारोड के पार्कों में लाइटिंग कार्य पर ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

रामचन्द्र सैनी
|
ढाणी किरारोड के पार्कों में चल रहे लाइटिंग कार्य में लगाए जा रहे अलग-अलग पाइपों को लेकर नाराजगी जताते ग्रामीण।
ढाणी किरारोड के पार्कों में चल रहे लाइटिंग कार्य में लगाए जा रहे अलग-अलग पाइपों को लेकर नाराजगी जताते ग्रामीण।
नारनौल। नगर परिषद के वार्ड नंबर-एक के अंतर्गत आने वाले गांव ढाणी किरारोड में बने दो पार्कों में चल रहे लाइटिंग कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों पार्कों में लाइट पोल लगाने के लिए अलग-अलग मोटाई के पाइपों ...
Continue Reading

नारनौल | कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती : नशा तस्करों और पीओ के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते एसपी दीपक।
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने बुधवार को अपने कार्यालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों ने भा...
Continue Reading

नारनौल | 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय : मनरेगा और ग्राम योजनाओं से चलेगा अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर ने बुधवार को अपने कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला वन अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending