फतेहाबाद | बलदेव ग्रोहा बने हरियाणा सरकार में चेयरमैन : एससी वित्त एवं विकास निगम संभालेंगे

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
सीएम नायब सैनी के साथ बलदेव ग्राेहा।
सीएम नायब सैनी के साथ बलदेव ग्राेहा।

फतेहाबाद | हरियाणा सरकार की ओर से फतेहाबाद के रतिया निवासी बलदेव सिंह ग्रोहा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया है। बलदेव ग्रोहा बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने लगातार दो प्लान तक जिलाध्यक्ष पद संभाला है। उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान का लोकसभा संयोजक भी बनाया गया था।

बता दें कि, साल 2020 से पहले बलदेव ग्रोहा भाजपा के जिला महामंत्री थे। उसी साल उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद जनवरी 2024 में उन्हें लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद दिया गया। उन्हें जिले में प्रमुख पगड़ीधारी चेहरे के तौर पर जाना जाता है।

बलदेव ग्रोहा साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रतिया सीट से बीजेपी की टिकट के प्रबल दावेदार थे। उस समय बतौर जिलाध्यक्ष भी दायित्व निभा रहे थे। मगर उस समय पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दी गई थी। हालांकि, चुनाव में सुनीता दुग्गल की दूसरी बार हार हो गई थी।

बलदेव ग्रोहा लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं। मंडल स्तर पर भी दायित्व निभा चुके हैं। हालांकि, सुनीता दुग्गल भी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन रह चुकी हैं।

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र को बलदेव ग्रोहा के रूप में तीसरी चेयरमैनी मिली है। हरकोफैड के चेयरमैन वेद फूलां, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो.रविंद्र बलियाला भी सरकार में चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब बलदेव ग्रोहा भी चेयरमैन बनाए गए हैं। ऐसे में रतिया क्षेत्र की सरकार में भूमिका प्रभावी हो गई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत : पेड़ से टकराई रिश्तेदार की इलेक्ट्रिक स्कूटी

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद के गांव भिरडाना में सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस।
फतेहाबाद के गांव भिरडाना में सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस।
 फतेहाबाद | गांव भिरडाना में सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाते समय स्कूटी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार के बेटे अमित कुमार के र...
Continue Reading

फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी : खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जून को बुलंदशहर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान गौरव गर्ग वासी यमुना पुरम, बुरलंदशहर उतरप्रदेश के रुप में ह...
Continue Reading

गुरुग्राम। एक भी वोट न छूटे मिशन पर कांग्रेस : गुरुग्राम में बूथ से लेकर हेल्पलाइन तक बनेगा निगरानी तंत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच गुरुग्राम में कांग्रेस ने मतदाता सूची को लेकर व्यापक अभियान छेड़ने का फैसला किया है। पार्टी का फोकस इस बार केवल चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर रहेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान क...
Continue Reading
Advertisement

Trending