ज़िला
फतेहाबाद | कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज पहुंचेंगे फतेहाबाद : स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ पर रहेंगे मौजूद | रतिया में दुग्गल-जरनैल दोनों की लगाई ड्यूटी
फतेहाबाद | हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी आज दोपहर को फतेहाबाद पहुंचेंगे। वे यहां स्वास्थ्य विभाग के प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ अवसर पर बतौर चीफ गेस्ट भाग लेंगे। शुभारंभ सीएम नायब सैनी ऑनलाइन करेंगे जबकि मंत्री और स्थानीय नेता जिला स्तर पर मौजूद रहेंगे।

टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को जिम्मा दिया गया है।
इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र अनुसार भी वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटियां लगाई गई है। रतिया में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह की एक साथ ड्यूटी लगी है। टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को जिम्मा दिया गया है। वहीं, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला हांसी में चीफ गेस्ट रहेंगे।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों में फंसने के बाद कांग्रेस से निलंबित रतिया विधायक जरनैल सिंह का लगातार कद बढ़ रहा है। उन्हें रतिया ही नहीं बल्कि जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी बतौर विशेष मेहमान शामिल किया जा रहा है। अब लगातार चौथा मौका होगा, जब सरकारी कार्यक्रम में जरनैल सिंह को आमंत्रित किया गया है।
हालांकि, रतिया में जरनैल सिंह के साथ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं, यह देखना भी दिलचस्प होगा।
कार्यकारी सीएमओ डॉ.बुधराम ने बताया कि आज जिले के 9 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास होगा। इनमें सब सेंटर, फार्मेसी से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
फरीदाबाद | पानी का बिल भरने के नाम पर 8.53 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना सेंट्रल ने पंजाब से 2 आरोपी दबोचे
फतेहाबाद | महिला क्लीनिक-सब सेंटरों का उद्घाटन हुआ : मंत्री कृष्ण के साथ कांग्रेस MLA भी रहे मौजूद
फतेहाबाद | 60 किलो डोडापोस्त के साथ पकड़े पंजाब के 2 तस्कर : राजस्थान के नागौर-जोधपुर रोड से बोलेरो में लाए | फतेहाबाद CIA ने पकड़ा
-
नारनौल6 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी6 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन