पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) से विस्तृत रिपोर्ट और लागत अनुमान मांगा है। विभाग ने सभी जिलों को तीन दिन के भीतर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) से प्राप्त सूची के परीक्षण में 582 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जहां बाउंड्री वॉल की मरम्मत की आवश्यकता है। हालांकि सूची में मरम्मत कार्य की अनुमानित लागत का उल्लेख नहीं था। इसलिए अब संबंधित स्कूलों से विस्तृत जानकारी, जियो टैगिंग और अन्य दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं ताकि मरम्मत कार्य का सही आकलन किया जा सके।

विभाग ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़क) विभाग मरम्मत कार्य की लागत का अनुमान तैयार करेगा। जिन स्कूलों में मरम्मत की लागत एक लाख रुपये से कम होगी और कंसोलिडेटेड चाइल्ड वेलफेयर फंड (सीसीडब्ल्यूएफ) में पर्याप्त राशि उपलब्ध होगी, वहां मरम्मत का कार्य इसी फंड से कराया जा सकेगा। यदि फंड उपलब्ध नहीं होगा तो संबंधित प्रस्ताव और अनुमान निदेशालय को भेजे जाएंगे।

हाल ही में सामने आए डॉग बाइट मामले के बाद स्कूल परिसरों की सुरक्षा को लेकर विभाग विशेष रूप से सक्रिय नजर आ रहा है। विभाग का मानना है कि मजबूत बाउंड्री वॉल से स्कूल परिसरों में बाहरी जानवरों और अनधिकृत लोगों की आवाजाही पर रोक लगेगी तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली मंडी | धनुंदा अंडरपास क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट : टैंकरों के सहारे लोग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जितेंद्र सोलंकी
|
धनुंदा अंडरपास क्षेत्र में पेयजल संकट
धनुंदा अंडरपास क्षेत्र में पेयजल संकट
अटेली मंडी | क्षेत्र के धनुंदा से अंडरपास तक बसे कस्बा वासी इन दिनों भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नि...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | पारदी गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास में घुसने वाले बदमाश इसी गैंग के सदस्य, चार वारदातों का खुलासा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
महेंद्रगढ़ में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
महेंद्रगढ़ | जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पकड़े गए अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में शामिल दो बदमाश 16 मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास स्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | मौसम ने बदली करवट , हुई हल्की बारिश

|
नांगल चौधरी | मौसम ने बदली करवट , हुई हल्की बारिश...
Continue Reading
Advertisement

Trending