फतेहाबाद | अब रतिया चेयरपर्सन की कुर्सी पर मंडराया खतरा : प्रीति खन्ना के खिलाफ हुए 14 पार्षद | अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाने की मांग

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
प्रीति खन्ना, चेयरपर्सन, रतिया नगरपालिका।
प्रीति खन्ना, चेयरपर्सन, रतिया नगरपालिका।

फतेहाबाद | रतिया नगरपालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना की कुर्सी फिर खतरे में आ गई है। शहर के 14 पार्षदों ने उनके खिलाफ असंतोष जताते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाने की मांग कर डाली है। पार्षदों का आरोप है कि चेयरपर्सन प्रशासन को प्रभावी ढंग से संचालित करने में विफल रही हैं, जिससे शहर का विकास प्रभावित हुआ है।

बता दें कि, साल 2022 में प्रीति खन्ना निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चेयरपर्सन चुनाव जीती थी। मगर एक साल पहले सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

वार्ड-14 के पार्षद गुरप्रीत गोपी और वार्ड-12 के पार्षद सतपाल सिंह लाडवाल के नेतृत्व में पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में विकास कार्यों की गति थम गई है। उनका कहना है कि चेयरपर्सन द्वारा कई पार्षदों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिसके चलते जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

नगरपालिका कार्यालय रतिया

नगरपालिका कार्यालय रतिया

पार्षदों ने बताया कि हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 की धारा 17ए के तहत 2 जून को लिखित रूप से अविश्वास प्रस्ताव सौंपा गया था। निर्धारित समय में बैठक की तारीख तय नहीं होने पर शुक्रवार को दोबारा डीसी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की गई।

हाल ही में 14 पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिला था। पार्षदों का दावा है कि मुख्यमंत्री ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। डीसी ने पार्षदों की मांग को गंभीरता से सुना और बताया कि पहले दिए गए ज्ञापन के आधार पर एडीसी को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द मीटिंग तय की जाएगी।

अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षदों में सुमन (वार्ड-1), अजमेर सिंह (वार्ड-3), हरजन कौर (वार्ड-5), हैप्पी सिंह (वार्ड-6), वार्ड-8 के पार्षद, धीरज कुमार (वार्ड-9), अजय गुप्ता (वार्ड-10), सतपाल सिंह लाडवाल (वार्ड-12), नीरू बाला (वार्ड-13), गुरप्रीत गोपी (वार्ड-14), सुरविंद्र सिंह (वार्ड-15), गौरव शर्मा (वार्ड-16) और जोगिंद्र कुमार (वार्ड-17) शामिल हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading

फतेहाबाद। हरियाणा में बस पलटी : महिला समेत 3 यात्रियों की मौत |12 घायल | लोग बोले-तेज रफ्तार में चला रहा था ड्राइवर

राजेश भाम्भू
|
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
फतेहाबाद। टोहाना आ रही एक 52 सीटर प्राइवेट बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। जा...
Continue Reading

फतेहाबाद | निसंतान युवक ने फंदा लगाकर की सुसाइड : डेढ़ साल पहले हुई शादी | नहीं कोई संतान | परिजन बोले-मानसिक रूप से था परेशान

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद | गांव धारनिया में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कोई पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ग...
Continue Reading
Advertisement

Trending