ज़िला
नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन चालकों को दिन के समय भी अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
करीब 20 मिनट तक चली तेज आंधी के बाद मौसम ने एक और करवट ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही वातावरण में फैली धूल बैठ गई और मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।

नूंह में मौसम बदला धूल भरी आंधी तूफान हुआ है
बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। लंबे समय से तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को मौसम के इस बदलाव ने बड़ी राहत पहुंचाई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बदले हुए मौसम का आनंद लिया।
धूल भरी आंधी और बारिश के इस बदले मौसम ने पूरे क्षेत्र का माहौल बदल दिया। जहां आंधी ने कुछ समय के लिए लोगों की परेशानी बढ़ाई, वहीं उसके बाद हुई बारिश लोगों के लिए राहत की सौगात बनकर आई और गर्मी के तेवर काफी हद तक नरम पड़ गए।

नारनौल में बारिश शुरु
हरियाणा में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में तेज धूप के बाद काले बादल छा गए। हांसी में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे। हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, सोनीपत और पानीपत में तेज आंधी-तूफान देखने को मिला। भिवानी के सिवानी क्षेत्र में धूल का करीब 100 मीटर ऊंचा बवंडर भी दिखाई दिया।
सोनीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हांसी, रेवाड़ी और सिरसा में बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम में बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन मौसम साफ रहने के बाद औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री कम बना हुआ है। विभाग ने अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
नांगल चौधरी | पुलिस ने युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश : महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार
नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम
नांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली6 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान