ज़िला
नारनौल | नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान : नए कानूनों और महिला अधिकारों की दी जानकारी
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा’ के तहत गांव पटीकरा और सैदपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे की कुरीतियों से बचाना, नए कानूनों की जानकारी देना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

पुलिस टीम ने गांव पटीकरा की चौपाल और सैदपुर अटेली स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ संवाद कर नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया। इस दौरान विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों के पुनर्वास के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। जो व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहता है, उसकी हरसंभव सहायता की जाएगी। अभियान के दौरान ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में कानूनी जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। लोगों को नए कानूनों के तहत मिले अधिकारों और प्रक्रिया में हुए बदलावों से अवगत कराया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराधों और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिलाओं ने भी अपने अनुभव और विचार पुलिस टीम के साथ साझा किए।
नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12.11 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण : चौधरी धर्मबीर सिंह
नारनौल | जानलेवा हमला मामले में सीआईए की बड़ी कार्रवाई : सिंघाना से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी23 hours agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस