ज़िला
महेंद्रगढ़। रोजगार के लिए युवाओं का पलायन चिंताजनक : पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि जिले के युवाओं के सामने रोजगार एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर रही है। रोजगार के सीमित अवसरों के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को अपने घर-परिवार से दूर दूसरे शहरों और राज्यों की ओर रुख करना पड़ रहा है। युवाओं का अपने क्षेत्र को छोड़कर रोजगार की तलाश में बाहर जाना चिंता का विषय है, जिस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
पुनीत बुलान ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन इसके अनुरूप रोजगार के पर्याप्त अवसर विकसित नहीं हो पाए हैं। इसके कारण शिक्षित युवा भी अपने भविष्य की तलाश में दूसरे स्थानों का रुख करने को मजबूर हैं। स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा देने, निजी निवेश को प्रोत्साहित करने, कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने तथा समय-समय पर रोजगार मेलों के आयोजन जैसे प्रयास युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रोजगार सृजन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि युवाओं को अपने जिले में ही बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तो इससे न केवल युवाओं का भविष्य मजबूत होगा, बल्कि जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी युवाओं के हितों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में पहुंचीं 39 शिकायतें : लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश | आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
महेंद्रगढ़ | झगड़ोली नहर में मिले मोर्टार शेल : सेना की सामग्री मिलने से हड़कंप | बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
महेंद्रगढ़ | हवन-पूजन के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन : भगवान राम के राजतिलक की कथा ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल