महेन्द्रगढ़ | सैनी सभा में लगा विशाल रक्तदान शिविर : समाजसेवी ओमप्रकाश सैनी को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेन्द्रगढ़ में सैनी सभा द्वारा स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया
महेन्द्रगढ़ में सैनी सभा द्वारा स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया

​महेन्द्रगढ़ | सैनी क्षत्रिय सभा महेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा भेजे गए सीनियर डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी रक्तदाताओं की उचित जांच करते हुए 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक कंवरसिंह यादव ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया और उन्होंने महाराजा शूर सैनी व महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

​शिविर के दौरान मुख्य अतिथि विधायक कंवरसिंह यादव ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका किया गया रक्तदान किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। युवाओं को इस पुनीत कार्य में हमेशा बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।

​कार्यक्रम में मौजूद सैनी सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेश सैनी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और रक्तदान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। समाज के हर नागरिक को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने का संकल्प जरूर लेना चाहिए।

​वहीं, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी व नारनौल नगर परिषद प्रधान कमलेश सैनी ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। आज के इस शिविर के माध्यम से हम समाज में जागरूकता का एक नया संदेश दे रहे हैं।

महेन्द्रगढ़ में आयोजित सैनी सभा का रक्तदान शिविर

महेन्द्रगढ़ में आयोजित सैनी सभा का रक्तदान शिविर

​सभी अतिथियों ने स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ​इस पुण्य अवसर को और अधिक स्मरणीय बनाने के लिए स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की याद में उनके सुपुत्रों—दीपक सैनी और राकेश सैनी—द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। उन्होंने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैनी सभा को एक वाटर कूलर भेंट किया। इस पुनीत कार्य के लिए सैनी सभा के पदाधिकारियों ने सैनी परिवार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश सैनी, पूर्व प्रधान थावर सिंह सैनी,एडवोकेट सुरेंद्र बंटी, वाइस चेयरमैन कृष्ण सैनी, सचिव होशियार सैनी,सह सचिव रामनिवास सैनी, विनोद सैनी, राधेश्याम सैनी , खजांची दुष्यंत सैनी, राजकुमार सैनी, गोविंद सैनी, रामविलास सैनी, कमल सैनी, रघुवीर सैनी, भोलाराम सैनी ,राम अवतार सैनी, सुरेश चांद,छाजू राम सैनी, ईश्वर सैनी, महावीर सैनी, अभय राम यादव पूर्व प्रधान यादव सभा, रमेश स्याणा, सुनील सैनी ,अजय सीगड़ा , डॉक्टर योगेंद्र, दिलीप गोस्वामी, सुरेश वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे भी उपस्थित थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पुलिस ने युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश : महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सिरोही बहाली गांव में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
सिरोही बहाली गांव में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नांगल चौधरी। नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना नांगल चौधरी पुलिस द्वारा गांव सिरोही बहाली में जागरूकता अभियान चलाया गया। निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की...
Continue Reading

नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम

रामपाल फ़ौजी
|
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव सैदअलीपुर में आर्य समाज के तत्वावधान में सात दिवसीय आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। योग गुरु बाबा रामदेव की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस गांव में आयोजित शिविर में पहले...
Continue Reading

नारनौल | नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान : नए कानूनों और महिला अधिकारों की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा’ के तहत गांव पटीकरा और सैदपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे की कुरीतियों से बचाना, नए कानूनों की जानकारी देना और महिलाओं को उनके अधि...
Continue Reading
Advertisement

Trending