ज़िला
नारनौल। समाधान शिविर में पहुंचीं 60 शिकायतें : तय समय सीमा में निस्तारण के निर्देश | आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविर के तहत गुरुवार को लघु सचिवालय में नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहां नागरिक सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से राहत प्रदान करना है।
इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नारनौल | कोटपूतली हाईवे पर जल महल–कादीपुर कट बना हादसों का केंद्र : बृहस्पतिवार सुबह भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली : युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने का आह्वान
नारनौल। पटीकरा में नशामुक्ति जागरूकता अभियान : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक | मानस हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल