नारनौल | शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि : श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
निवाजनगर में शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते जनप्रतिनिधि और ग्रामीण।
निवाजनगर में शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते जनप्रतिनिधि और ग्रामीण।

नारनौल। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को निवाजनगर में उस समय भावनाओं के महासागर में बदल गई, जब हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और शहीद की वीरगाथाओं से गूंज उठा।

कार्यक्रम में हर आंख नम थी, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा था। लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और एक स्वर में कहा “ऐसे वीर कभी मरते नहीं, वे राष्ट्र की आत्मा बनकर सदैव जीवित रहते हैं।

डॉ. अभय सिंह का संबोधन रहा मुख्य आकर्षण

श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहीद विपिन जागड़ा का बलिदान केवल एक परिवार या गांव की धरोहर नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की शहादत हमें देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की सच्ची प्रेरणा देती है।

डॉ. अभय सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाकर मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

सभा की अध्यक्षता वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर (नौसेना) ने की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान सर्वोच्च है और शहीदों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

कमांडर दशरथ (CRSO दिल्ली) ने अपने संबोधन में कहा कि विपिन जागड़ा जैसे वीरों का साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन है और उनकी शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जिला पार्षद रेखा देवी, सत्यवीर सिंह शिसोठिया, निवाजनगर सरपंच रमेश कुमार स्वामी और आज़म नगर के सरपंच संदीप ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि पूरा क्षेत्र शहीद परिवार के साथ हर सुख-दुख में खड़ा है।

माहौल हुआ भावुक, गूंजे जयकारे।

कार्यक्रम के दौरान कई बार माहौल भावुक हो उठा। शहीद के जीवन, उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए लोगों की आंखें भर आईं। ग्रामीणों ने कहा कि शहीद परिवार का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।

सभा के अंत में “भारत माता की जय” और “शहीद विपिन जागड़ा अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

जिस मिट्टी ने विपिन जैसे वीर को जन्म दिया, वह सच में धन्य है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। स्टेडियमों के सुधार और ढोसी पर्वत रोप-वे प्रोजेक्ट को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली अहम बैठकें : खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
खेल स्टेडियम को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
खेल स्टेडियम को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। जिला प्रशासन ने जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन विकास को लेकर बड़े स्तर पर काम तेज कर दिया है। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एक ओर जिले के स्टेडियमों के सुधार कार्य...
Continue Reading

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर डीसी की बैठक : परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। जिले में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन और परीक्ष...
Continue Reading

नारनौल | बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को योजनाओं व अनुदान की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बागवानी जागरूकता कैंपों में मौजूद किसान।
बागवानी जागरूकता कैंपों में मौजूद किसान।
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बागवानी विभाग द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानक...
Continue Reading
Advertisement

Trending