ज़िला
नारनौल | कोटपूतली हाईवे पर जल महल–कादीपुर कट बना हादसों का केंद्र : बृहस्पतिवार सुबह भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
नारनौल | कोटपूतली की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित जल महल–कादीपुर कट पर बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक बंजारा समुदाय से बताए जा रहे हैं, जो कादीपुर से जल महल नारनौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नारनौल से कोटपूतली की तरफ जा रहे एक वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।

स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों ने बताया कि नारनौल–कोटपूतली हाईवे पर जल महल नारनौल और कादीपुर जाने के लिए बना यह कट लंबे समय से बेहद खतरनाक बना हुआ है। यहां आए दिन गंभीर सड़क हादसे होते रहते हैं। दुकानदारों का दावा है कि इस कट पर हर महीने करीब 20 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं।
लोगों का कहना है कि इस कट पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके अब तक कोई स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस कट के चारों ओर तथा दोनों तरफ के मार्गों पर तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और लोगों की जान बचाई जा सके। ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा और जानलेवा हादसा भी हो सकता है।
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली : युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने का आह्वान
नारनौल। पटीकरा में नशामुक्ति जागरूकता अभियान : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक | मानस हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
नारनौल। समाधान शिविर में पहुंचीं 60 शिकायतें : तय समय सीमा में निस्तारण के निर्देश | आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन
-
कनीना6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल