ज़िला
नूंह | जिले के पहाड़ी रोड पर मौत बनकर दौड़ा डंपर : युवक की जान गई | दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा
नूंह | बीवां-पहाड़ी रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। कामेड़ा मदरसा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कामेड़ा निवासी करीम अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीवां-पहाड़ी रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में करीम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंडी खेड़ा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद | शेयर ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश का झांसा देकर 32.81 लाख रुपये की साइबर ठगी : खाताधारक गिरफ्तार
नूंह | तावडू नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड : रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम | कर्मचारियों में मचा हड़कंप
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव