आगरा | दो कारों की आमने-सामने टक्कर : 3 की मौत | 11 घायल | परीक्षा देने जा रहे छात्र और हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और राहत कार्य में जुटी पुलिस।
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और राहत कार्य में जुटी पुलिस।

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार सुबह सैंया थाना क्षेत्र में कुणाल कॉलेज के पास दो कारों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीएससी परीक्षा देने जा रहे छात्रों की अर्टिगा कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रही नेक्सन कार से टकरा गया।

हादसा इतना भीषण था कि नेक्सन कार पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतकों की पहचान धौलपुर निवासी रिंकू शर्मा, दतिया निवासी विवेक तिवारी और मीना श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अर्टिगा कार में सवार 7 छात्र धौलपुर से आगरा बीएससी की परीक्षा देने आ रहे थे। वहीं नेक्सन कार में सवार 8 लोग हरिद्वार से गंगा स्नान और दर्शन कर वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। हादसे में दोनों वाहनों के कई यात्री घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

ट्रैफिक डीसीपी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading

हिमाचल प्रदेश | 400 फीट गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार : 2 की मौत | बच्ची समेत 3 घायल

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कुल्लू के सरसाड़ी क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते स्थानीय लोग और पुलिस टीम।
कुल्लू के सरसाड़ी क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते स्थानीय लोग और पुलिस टीम।
हिमाचल प्रदेश | कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां पर्यटकों की कार करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading
Advertisement

Trending