ज़िला
अटेली। गांव खारीवाड़ा में सफाई व्यवस्था चरमराई : नालियों की गंदगी से ग्रामीण परेशान | प्रशासन से की सुधार की मांग
अटेली। गांव खारीवाड़ा में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के विभिन्न हिस्सों—मुडिया खेड़ा रोड, धर्मशाला, हरिजन बस्ती, स्कूल के पास, हनुमान मंदिर व पंचायत घर के आसपास—नालियों से निकाली गई गंदगी लंबे समय से पड़ी हुई है, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।
ग्रामीणों मलखान सिंह, अतर सिंह नंबरदार, रामावतार सिंह, संजय कुमार, नरेश कुमार, वेद प्रकाश, लीलाराम, हनुमान फौजी, भंवर सिंह, विजय कुमार, मंजूराम, जगदीश, राजबीर सिंह, ईश्वर सिंह, टेकचंद, कैलाश चंद्र, रामकिशन व सूबे सिंह ने बताया कि पंचायत द्वारा नालियों की सफाई तो करवाई गई, लेकिन निकाली गई गंदगी को उठाया नहीं गया। इसके कारण सूख चुकी मिट्टी दोबारा हवा के साथ नालियों में भर जाती है, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से काम नहीं कर रहे हैं। कई दिनों तक नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी ऊपर से बहने लगता है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है। गर्मी के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे जहरीले मच्छर व मक्खियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि समय रहते सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि बीमारियों के फैलने से बचा जा सके।
वहीं गांव की सरपंच मधु देवी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतें मिली हैं और इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी को निर्देश दिए जाएंगे कि गांव में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए।
अटेली | गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : 20 टीमें लेंगी हिस्सा | विजेता को रुपये 21 हजार पुरस्कार
अटेली। ब्लॉक स्तर पर टीम बनाकर संगठन को देंगे मजबूती : सुमेर प्रधान
अटेली | नांगल गांव के तेज प्रकाश शर्मा बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर : क्षेत्र में खुशी की लहर
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी16 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा18 hours agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री