महेंद्रगढ़। नगरपालिका में अनियमितताओं पर घमासान : प्रधान ने दी ताला जड़ने की चेतावनी | कार्रवाई न होने पर धरना का ऐलान

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी

महेंद्रगढ़। नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर विकास कार्यों में अनियमितताओं पर गंभीर सवाल उठाए और कार्रवाई न होने पर कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी।

प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों से शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों, पार्षदों और स्वयं उनके द्वारा कई बार अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका अधिकारियों और जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) को कई बार लिखित पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके अलावा उपायुक्त, डीएमसी, एसडीएम और विधायक कंवर सिंह यादव को भी मामले से अवगत कराया गया, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रधान ने बताया कि पहले भी नागरिकों के साथ धरना देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन एसडीएम और विधायक के आश्वासन पर इसे स्थगित कर दिया गया था। अधिकारियों ने एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी कोई परिणाम सामने नहीं आया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो वे शहरवासियों के साथ मिलकर नगर पालिका कार्यालय में धरना देंगे और एमई राजेश कौशिक के कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि एमई राजेश कौशिक का तुरंत तबादला किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें निलंबित या सेवा से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने वार्ड नंबर 9 में चल रहे विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | पुलिस की साइबर सेल का सराहनीय कार्य : 103 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पिछले एक माह के दौरान 103 मोबाइल फोन तलाश किये हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में पुलिस उपायुक्त अपराध (डीसीपी क्राइम) राजे...
Continue Reading

नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा

बबीता वर्मा
|
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
नूंह | जिले के सबसे व्यस्त बड़कली चौक पर जाम, जलभराव और अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश द...
Continue Reading

फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू

राजेश भाम्भू
|
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
फतेहाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। टोहाना के बाद अब भट्टू थाना क्षेत्र में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एसीबी जींद की टीम ने भट्टू थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) तलविंद्र कौर को 35...
Continue Reading
Advertisement

Trending