महेंद्रगढ़। पर्यावरण संरक्षण हमारी साझी जिम्मेदारी : हकेंवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ | जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक मंथन

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में अपने विचार रखते विशिष्ट अतिथि, मंच पर उपस्थित अधिकारी
जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में अपने विचार रखते विशिष्ट अतिथि, मंच पर उपस्थित अधिकारी

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘जलवायु परिवर्तन, सतत विकास एवं स्वास्थ्य जोखिम (ICS&H–2026)’ का भव्य शुभारंभ हुआ। 5–6 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ जलवायु संकट और सतत विकास के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्मारिका विमोचन करते अतिथि, मंच पर मौजूद विश्वविद्यालय के अधिकारी

स्मारिका विमोचन करते अतिथि, मंच पर मौजूद विश्वविद्यालय के अधिकारी

सम्मेलन में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिक ‘ई’ प्रो. जगवीर सिंह तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. कृष्ण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सम्मेलन की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन अध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि आयोजन सचिव प्रो. मोना शर्मा ने रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में प्रो. टंकेशवर कुमार ने “ग्रीन कैंपस” पहल पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और सतत जीवनशैली अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पिछले चार वर्षों में लगभग 25 हजार पौधे लगाए गए हैं तथा मियावाकी तकनीक से विकसित मानव निर्मित वन पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते अधिकारी

हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते अधिकारी

विशिष्ट अतिथि प्रो. कृष्ण कुमार ने मानव और प्रकृति के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला, वहीं प्रो. जगवीर सिंह ने ‘डीप ओशन मिशन’ और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने “स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर” अभियान का उल्लेख करते हुए समुद्री तटों के संरक्षण को जरूरी बताया।

सम्मेलन में दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली सहित देश के प्रमुख संस्थानों के साथ जापान, जर्मनी, अमेरिका, यूएई, नॉर्वे और सऊदी अरब से भी विशेषज्ञ हाइब्रिड माध्यम से भाग ले रहे हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रतिनिधि भी नीति-आधारित विचार साझा कर रहे हैं।

इस आयोजन में विभिन्न प्रोफेसरों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह सम्मेलन अकादमिक और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंच बन गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी

Array
|
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टॉक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर अवैध भंडारण पकड़ा और मौके पर ही...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : झाखंडी धौली स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Array
|
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को झाखंडी धौली स्थित प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। [cap...
Continue Reading

फरीदाबाद | आवारा सांडों का बढ़ता आतंक : सड़क हादसे में दो लोग घायल

Array
|
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बल्लभगढ़ के कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो आवारा सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending