पलवल | शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतिमा अनावरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए दिनेश शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते पूर्व विधायक दीपक मंगला
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए दिनेश शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते पूर्व विधायक दीपक मंगला

पलवल | ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए पलवल जिले के लांस नायक दिनेश शर्मा की पुण्यतिथि पर आज गांव गुलावद में शहीद की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर सैनिक सेवा समिति द्वारा शहीद दिनेश शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शहीद की पत्नी सीमा व पिता दयाचंद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

शहीद दिनेश शर्मा श्रद्धांजलि समारोह

शहीद दिनेश शर्मा श्रद्धांजलि समारोह

इस अवसर पर शहीद दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला ने कहा कि पलवल के लाल अमर शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा का देश के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान हमेशा हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि दिनेश शर्मा की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा दिए गए बलिदान की प्रथम वर्षगांठ पर आज पूरा जिला दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी वीर गाथा का गुणगान कर रहा है।

एडवोकेट राजीव लांबा ने कहा कि शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनके अद्वितीय बलिदान को पूरे सम्मान के साथ याद किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपने वीर सपूतों के बलिदान को नमन करें और उनके परिवारों के साथ खड़े होकर अपनी एकता और सम्मान की मिसाल पेश करें।

सैनिक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। सरकार द्वारा शहीद परिवार के लिए जो भी घोषणा की गई है। उन्हें समय रहते हुए पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़। डीसी अनुपमा अंजली ने किया राजकीय स्कूल कौथल खुर्द का औचक निरीक्षण : रोशनी और मिड-डे मील व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Array
|
विद्यार्थियों से संवाद करती डीसी अनुपमा अंजली।
विद्यार्थियों से संवाद करती डीसी अनुपमा अंजली।
महेंद्रगढ़। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को राजकीय विद्यालय कौथल खुर्द का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की व्...
Continue Reading

अटेली। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सेना को किया नमन : अटेली में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Array
|
अटेली में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सेना के सम्मान में भव्य कार्यक्रम
अटेली में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सेना के सम्मान में भव्य कार्यक्रम
अटेली। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अटेली स्थित प्रदीप सराय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा भाजपा के कार्यालय पर भारतीय सेना के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, सामा...
Continue Reading

नांगल चौधरी | घरेलू सिलेंडरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : बाजार में छापेमारी कर 7 सिलेंडर जब्त

Array
|
नांगल चौधरी में फूड सप्लाई विभाग की टीम ने दुकानों और ढाबों पर चलाया जांच अभियान।
नांगल चौधरी में फूड सप्लाई विभाग की टीम ने दुकानों और ढाबों पर चलाया जांच अभियान।
नांगल चौधरी | बाजार में आज फूड सप्लाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल पर सख्त प्रहार किया। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सचिन, अशोक और उनकी टीम ने गैस एजेंसी कर्मचारियों को साथ लेकर बाजार क्षेत्र में अचानक छापेमारी अभियान ...
Continue Reading
Advertisement

Trending