अटेली। बाबा भैया मंदिर में भव्य भंडारा व जागरण का आयोजन : सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते हुए।
श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते हुए।

अटेली। अटेली क्षेत्र के गांव श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के दर्शन किए तथा दाल-चूरमा के प्रसाद का वितरण किया गया।

भंडारे से एक दिन पूर्व मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भजन मंडलियों ने पूरी रात बाबा के भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर की भव्यता देखते ही बन रही थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश जैलदार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

भंडारे के सफल आयोजन पर ग्रामीणों और आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कंवर सिंह कलवाड़ी, विक्रम सरपंच रामपुरा, हिम्मत यादव, अजीत कलवाड़ी, कुलदीप कलवाड़ी, मनोज सेकवाल, महेश सीए, ईश्वर सिंह बोहरा, रतन सिंह, विक्रम सिंह, हरेंद्र राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | विभागीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई : नगरपालिका के जेई मनीष कुमार निलंबित | नांगल चौधरी के अनिल कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

जितेंद्र सोलंकी
|
जेई अनिल कुमार
जेई अनिल कुमार
अटेली। नगरपालिका अटेली में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (जेई) मनीष कुमार को विभागीय कार्यों में कथित अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद नगरपालिका में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मनीष कुमार के निलंबन ...
Continue Reading

अटेली | कबीर जयंती पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा कार्यालय का उद्घाटन : पाखंड और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा जनजागरण अभियान

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। समाज सुधारक कबीर दास की जयंती के उपलक्ष में प्रधान आवास मिर्जापुर बाछोद में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान मे मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सेढू राम नंबरदार ने कार्यालय का फिता काटकर उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि...
Continue Reading

अटेली | जल निकासी व्यवस्था का आरटीए सचिव ने किया निरीक्षण : नालियों में गंदगी मिलने पर 24 घंटे में सफाई के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जल निकासी का निरीक्षण करते आरटीए सचिव मनोज कुमार।
जल निकासी का निरीक्षण करते आरटीए सचिव मनोज कुमार।
अटेली। उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों पर जिला परिवहन अधिकारी एवं आरटीए सचिव मनोज कुमार ने रविवार को अटेली शहर की जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य भूमिगत पाइपलाइनों की स्थिति का आकलन करना और संभावित जलभराव के कारणों की पहच...
Continue Reading
Advertisement

Trending