अटेली। ताजपुर की वंशिका ने दिखाई अद्वितीय प्रतिभा : आंखों पर पट्टी बांधकर लिखने-पढ़ने का कर दिखाया कमाल

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
ताजपुर की वंशिका ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने-लिखने का दिखाया कमाल
ताजपुर की वंशिका ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने-लिखने का दिखाया कमाल

अटेली। गांव ताजपुर निवासी मनोज कुमार की नौ वर्षीय बेटी वंशिका ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया है। वंशिका ने आंखों पर पट्टी बांधकर लिखने-पढ़ने का कार्य बड़ी सरलता से कर दिखाया है, जो उसकी विलक्षण प्रतिभा को मुखर करता है।

वंशिका यदुवंशी स्कूल सुराणा में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। वंशिका अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर न केवल सरलता से पढ़-लिख सकती है, अपितु किसी रंग विशेष की पहचान भी कर सकती है। वंशिका की आंखों पर पट्टी बांधकर लिखने-पढ़ने की क्षमता उसकी दृढ़ स्मृति और एकाग्रता को दर्शाती है।

वंशिका ने बताया कि उनके स्कूल के अध्यापक अक्षय पारिक ने उसकी ब्रेन मैपिंग कर उसमें विलक्षण प्रतिभा छुपी होने की संभावना जताई और उसे मेडिटेशन के लिए प्रेरित किया। उसने बार-बार अभ्यास कर इस विधा को सीखा है और वह अब अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सब कुछ कर सकती है।

वंशिका प्रशासनिक अधिकारी बन अपनी इस विलक्षण प्रतिभा से समाज को लाभान्वित करना चाहती है। वंशिका का कहना है कि कठिन परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास से सब कुछ संभव है।

वंशिका की विलक्षण प्रतिभा एवं उसकी उपलब्धियों पर जिला प्रमुख डॉ राकेश कुमार, ताजपुर सरपंच राजकुमार, समाज सेवी अरुण यादव, पूर्व सरपंच सत्यपाल सिंह, अविनाश सैनी, नवीन यादव बजाड़, पूर्व सरपंच राजपुरा विजय कुमार तथा सामाजिक कार्यकर्ता छत्रपाल चौहान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग : सुरेंद्र पटवा ने सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाया जाए। सुरेंद्र पटवा ने...
Continue Reading

अटेली | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 78 गर्भवतियों की जांच : 28 हाई रिस्क चिन्हित

जितेंद्र सोलंकी
|
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
अटेली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में विशेष गर्भवती महिला जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 78 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से 28 महिलाओं को उच्च जो...
Continue Reading

अटेली | तीसरी पीढ़ी के सैनिक हवलदार मनोज कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार : गांव चंदपुरा में छाया मातम

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। गांव चंदपुरा में देशसेवा की परंपरा निभाने वाले परिवार के सपूत भारतीय सेना के सिग्नल कोर में तैनात 33 वर्षीय हवलदार मनोज कुमार की असामयिक मृत्यु के बाद पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। मंगलवार को उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी...
Continue Reading
Advertisement

Trending