नीमराना | कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप: दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| कोटपुतली बहरोड़
नीमराना के मोहलिड़िया गांव में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग के दौरान उठता धुएं का गुबार।
नीमराना के मोहलिड़िया गांव में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग के दौरान उठता धुएं का गुबार।

नीमराना |  राजस्थान के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के गांव मोहलिड़िया स्थित बिचपुरी रोड पर शुक्रवार शाम कबाड़ के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। गोदाम में भारी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात कुछ समय के लिए बेकाबू हो गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रशासनिक अधिकारी और दमकल कर्मी लगातार मौके पर डटे रहे और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रखे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Edit By: न्यूज डेस्क

फतेहाबाद | स्कूल बस खराब होने पर बच्चों से लगवाए धक्के: बीच सड़क वायरल हुआ वीडियो, बस पर 42 हजार के चालान पेंडिंग

Array
|
फतेहाबाद में खराब स्कूल बस को धक्का लगाते स्कूली बच्चे।
फतेहाबाद में खराब स्कूल बस को धक्का लगाते स्कूली बच्चे।
फतेहाबाद | शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब मंगलवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की खराब बस को स्टार्ट कराने के लिए स्कूली बच्चों से ही धक्के लगवाए गए। बीच सड़क बच्चों से बस धक्का लगवाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में...
Continue Reading

गुरुग्राम | राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर पर फायरिंग केस में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर दूसरा घायल

|
गुरुग्राम | राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर पर फायरिंग केस में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर दूसरा घायल...
Continue Reading

गुरुग्राम | सौरभ फायरिंग केस में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी ढेर दूसरा घायल

|
गुरुग्राम | सौरभ फायरिंग केस में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी ढेर दूसरा घायल...
Continue Reading
Advertisement

Trending