ज़िला
यमुनानगर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से रहें सावधान : ऐसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं | साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं | एसपी कमलदीप गोयल
यमुनानगर। साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल (आईपीएस) ने “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर हो रही साइबर ठगी को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “डिजिटल अरेस्ट” नाम की कोई भी कानूनी प्रक्रिया भारत में अस्तित्व में नहीं है। इस नाम पर आने वाली सभी फोन या वीडियो कॉल साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को ठगने की साजिश होती हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठग खुद को पुलिस, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कस्टम विभाग या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को फोन या वीडियो कॉल करते हैं। वे पीड़ितों को झूठे मामलों जैसे अवैध पार्सल, मनी लॉन्ड्रिंग या किसी गंभीर अपराध में नाम आने का डर दिखाकर मानसिक दबाव बनाते हैं और “डिजिटल अरेस्ट” का भय पैदा कर उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह याद रखना चाहिए कि पुलिस कभी भी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को गिरफ्तार नहीं करती और न ही कोई सरकारी जांच एजेंसी किसी व्यक्ति से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहती है। यदि कोई व्यक्ति ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम विवरण या अन्य निजी जानकारी मांगता है, तो यह साइबर ठगी का स्पष्ट संकेत है।
साइबर अपराधी ऐसे बनाते हैं शिकार
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में ठग लगातार वीडियो कॉल पर बने रहने का दबाव बनाते हैं, पीड़ित को घर से बाहर न निकलने या किसी से बात न करने की धमकी देते हैं और डर का माहौल बनाकर तत्काल बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कराने का प्रयास करते हैं।
ऐसे करें बचाव
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई कॉल आए तो घबराएं नहीं, तुरंत कॉल काट दें और किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने परिवार के सदस्यों या नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें।
यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होता है या संदिग्ध कॉल प्राप्त होती है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में सूचना दें।
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से इस जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक साझा करने की अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधी लोगों के डर, जल्दबाजी और लालच
नूंह | 1 मिनट की देरी पड़ती भारी : पुलिस राइडर बना फरिश्ता HTET अभ्यर्थी को समय रहते पहुंचाया परीक्षा केंद्र
फतेहाबाद। पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, बोले : उनका निधन व्यक्तिगत क्षति
रेवाड़ी | सीएम हमारे बॉस हैं, उनके कार्यक्रम में सबको जाना चाहिए था : विधायक लक्ष्मण यादव
-
नारनौल4 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
नारनौल4 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
-
नारनौल4 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण