यमुनानगर। फर्जी ई-चालान लिंक से साइबर ठगी का खतरा बढ़ा : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जारी की एडवाइजरी | केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें चालान की जांच

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। वर्तमान समय में फर्जी ई-चालान मैसेज और लिंक के माध्यम से साइबर ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी SMS, व्हाट्सऐप और ई-मेल के जरिए नकली चालान लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। वाहन चालकों को “चालान कट गया है” या “तुरंत भुगतान करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी” जैसे संदेश भेजकर डराया जाता है और लिंक पर क्लिक करवाया जाता है।

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन को इस प्रकार की ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जैसे ही व्यक्ति इन फर्जी लिंक पर क्लिक करता है, वह नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उससे बैंकिंग जानकारी, कार्ड डिटेल्स और OTP मांगी जाती है। इन जानकारियों के जरिए ठग खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

बचाव के जरूरी उपाय

अनजान या संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। अपनी OTP, बैंक डिटेल्स या कार्ड जानकारी किसी के साथ साझा न करें। “तुरंत भुगतान” या डराने वाले संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL की जांच अवश्य करें।

जरूरी सूचना

यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या Cyber Crime Portal India पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

ऐसे करते हैं साइबर ठग वारदात

साइबर अपराधी सबसे पहले SMS या व्हाट्सऐप के जरिए फर्जी E-Challan लिंक भेजते हैं। इसके बाद सरकारी वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली साइट तैयार की जाती है, जिससे लोगों को भ्रम होता है। भुगतान के नाम पर UPI या कार्ड डिटेल्स मांगी जाती हैं और कई मामलों में लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर दिया जाता है, जिससे निजी डेटा भी चोरी हो सकता है।

सही और सुरक्षित तरीका अपनाएं

ऑनलाइन चालान की जांच और भुगतान केवल सरकारी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही करें, जैसे Pari-vahan E-Challan Portal और mParivahan। इन आधिकारिक माध्यमों से ही वाहन से संबंधित जानकारी सुरक्षित रूप से प्राप्त की जा सकती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 3 साल से शहीद स्मारक की राशि का इंतजार : शहीद तेजपाल की पत्नी ने मंत्री विपुल गोयल से लगाई न्याय की गुहार

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले के गांव संगेल के शहीद सैनिक तेजपाल के परिवार को तीन साल बाद भी शहीद स्मारक निर्माण पर खर्च की गई राशि नहीं मिली है। शहीद की पत्नी मीनू ने जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल से न्याय की गुहार ल...
Continue Reading

यमुनानगर। नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने किया वार्ड-16 का निरीक्षण | मानसून से पहले समयबद्ध सफाई के दिए सख्त निर्देश

राजीव मेहता
|
वार्ड 16 में नालों का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद
वार्ड 16 में नालों का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद
यमुनानगर। मानसून की दस्तक और आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बु...
Continue Reading

रेवाड़ी | धारूहेड़ा के गांवों को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात : जिला प्रमुख मनोज यादव ने किया शिलान्यास व उद्घाटन | ग्रामीणों ने जताया आभार

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | धारूहेड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला प्रमुख मनोज यादव ने करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending