फतेहाबाद | दिनदहाड़े पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या : ढाबे पर बरसाईं गोलियां | पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की फोटो
पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की फोटो

फतेहाबाद। जिले के खाराखेड़ी गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी (50) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह गांव के एक ढाबे पर बैठे हुए थे। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजेंद्र खिलेरी ढाबे पर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें कई गोलियां उनके सिर और सीने में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी जय सिंह, सदर थाना पुलिस, सीआईए की टीमें तथा एएसपी दिव्यांशी सिंगला मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से दो बाइक और दो पिस्टल बरामद की गई हैं। ढाबे को सील कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

डीएसपी जय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी और बाइक पर आए चार अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मृतक राजेंद्र खिलेरी का नाम क्षेत्र की राजनीति में जाना-पहचाना था। स्थानीय स्तर पर उनका संबंध पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के परिवार से भी निकट बताया जा रहा है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 1 मिनट की देरी पड़ती भारी : पुलिस राइडर बना फरिश्ता HTET अभ्यर्थी को समय रहते पहुंचाया परीक्षा केंद्र

बबीता वर्मा
|
HTET परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थी को बाइक पर परीक्षा केंद्र पहुंचाते नूंह पुलिस के राइडर।
HTET परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थी को बाइक पर परीक्षा केंद्र पहुंचाते नूंह पुलिस के राइडर।
नूंह। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के दौरान नूंह पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक महिला अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही थी। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात...
Continue Reading

फतेहाबाद। पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, बोले : उनका निधन व्यक्तिगत क्षति

राजेश भाम्भू
|
खारा खेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कुलदीप बिश्नोई।
खारा खेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कुलदीप बिश्नोई।
फतेहाबाद। खारा खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई और दूड़ा राम उनके पैतृक निवास पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और राजनीतिक...
Continue Reading

रेवाड़ी | सीएम हमारे बॉस हैं, उनके कार्यक्रम में सबको जाना चाहिए था : विधायक लक्ष्मण यादव

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | बावल स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ कृष्ण कुमार और भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर उठे राजनी...
Continue Reading
Advertisement

Trending