रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण : गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी
रेवाड़ी में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण करती गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी महिलाएं।
रेवाड़ी में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण करती गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी महिलाएं।

रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे के अवसर पर गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और सभी ने उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि डॉक्टर समाज को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं, वहीं पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और जीवनदायी बनाते हैं। इसलिए डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण से बेहतर श्रद्धांजलि प्रकृति और मानवता दोनों के लिए नहीं हो सकती।

कार्यक्रम में रीना बाउंड्रा, संगीता खुराना, डॉ. कविता, अलका मलिक, शशि चावला, सुमन चौहान एवं कृपा जैमिनी सहित कई समाजसेवी महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

प्रतिभागियों ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटती हरियाली चिंता का विषय है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नई दिल्ली । इस्तीफे के बाद पहली मुलाकात : सांसद कुमारी सैलजा से मिले पुनीत बुलान | महेंद्रगढ़ के जनहित और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
इस्तीफे के बाद पहली बार कुमारी सैलजा से मिले पुनीत बुलान
इस्तीफे के बाद पहली बार कुमारी सैलजा से मिले पुनीत बुलान
नई दिल्ली । महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान महेंद्रगढ़...
Continue Reading

नूंह | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का ताबड़तोड़ छापा : हॉट मिक्स प्लांटों में करोड़ों के खेल का शक | बिना बिल हजारों टन रोड़ी-डस्ट बरामद

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले के गांव घासेड़ा के पास संचालित दो हॉट मिक्स (रोड़ी मिक्सर) प्लांटों पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण, खनन, बिजली,...
Continue Reading

रेवाड़ी | बरसात से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी अभिषेक मीणा ने नालों का किया निरीक्षण | जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | डीसी अभिषेक मीणा ने मानसून सीजन में बरसात के कारण पैदा होने वाली जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ रेवाड़ी शहर के रेलवे रोड, गढ़ी बोलनी रोड, आनंद नगर, दक्ष प्रजापति चौक, मॉडल टाउन, दिल्ली रोड  सह...
Continue Reading
Advertisement

Trending