ज़िला
यमुनानगर | रादौर के श्री शाकुंभरी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद लूट: संचालक पर जानलेवा हमला, लाखों की नकदी लेकर फरार
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर कस्बे में शनिवार देर शाम कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने मुख्य बाजार स्थित श्री शाकुंभरी ज्वेलर्स में सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने दुकान में घुसते ही संचालक अमित गुप्ता को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश दुकान से करीब 3 से 4 लाख रुपये की नकदी और दुकान की चाबियों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में हुई। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर मौके पर पहुंच गए। घायल अमित गुप्ता को तुरंत रादौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर कई टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अपराध शाखा-1 और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बदमाश पूरी तैयारी और योजना के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे तथा घटना के तुरंत बाद बुलेट मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
पुलिस ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जब्त कर ली है। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अपराध शाखा की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
व्यापारियों ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि मुख्य बाजार में इस तरह की हथियारबंद लूट से व्यापारियों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लूट की वारदात के पीछे किस गिरोह का हाथ है और इसका उद्देश्य क्या था, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। वहीं पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य अहम सुरागों के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यमुनानगर | एक परिवार के नाम अलग-अलग बूथों पर होने पर घबराने की जरूरत नहीं : 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रपत्र-8 से करा सकेंगे बदलाव
फरीदाबाद | ऑटो लूटने के मामले में 4 गिरफ्तार : क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई | पुलिस रिमांड पर लेकर की जाएगी बरामदगी
फरीदाबाद | पत्नी के प्रेमी की सिर में गोली मारकर हत्या : इलाज के दौरान मौत | आरोपी गिरफ्तार | पत्नी की हत्या की भी थी साजिश
-
नारनौल4 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल4 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नारनौल23 hours agoनारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद