ज़िला
महेंद्रगढ़ | बंगाल से लौटे भाजपा नेता अमित मिश्रा का भव्य स्वागत : मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब
महेंद्रगढ़। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद बंगाल से लौटे भाजपा नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री अमित मिश्रा के सम्मान में नगर में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगरवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने अमित मिश्रा का पगड़ी एवं फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा बंगाल चुनाव में उनके द्वारा किए गए अथक परिश्रम और संगठनात्मक कार्यों के लिए अभिनंदन किया।

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद महेंद्रगढ़ पहुंचे भाजपा नेता अमित मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। अमित मिश्रा ने उपस्थित लोगों को अपने हाथों से लड्डू खिलाकर भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों और भाजपा की जनकल्याणकारी सोच पर विश्वास जताते हुए परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल अब विकास की नई गाथा लिखेगा। वर्षों से पिछड़ेपन और राजनीतिक हिंसा का दंश झेल रहा बंगाल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर पूरे देश के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया, उसे पूरा करने के लिए उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में कार्य किया। बंगाल की जनता भाजपा के पक्ष में खुलकर सामने आई और अब राज्य में विकास, सुशासन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के अनुज एवं कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य देवेंद्र यादव, व्यापारी नेता नरेश चेयरमैन, नगरपालिका के पूर्व प्रधान रामचन्द्र जांगड़ा, नगर पार्षद राजेश सैनी, देवेंद्र सैनी, यशपाल यादव, सुनील तायल, सुशील शर्मा, प्रदीप बालरोडिया, पूर्व पार्षद नरेंद्र खन्ना, कुलदीप शर्मा, कृष्ण भिंडी, रामावतार शास्त्री, शास्त्री, विजय अग्रवाल, प्रवीण माजरा, देवेंद्र रिवासा, महावीर भंडोरिया, नरेश जोशी, सूर्यप्रकाश कौशिक, विष्णु सोनी, मुकेश बलायचा, अतुल दीवान, लक्की सिगड़ा, रविंद्र भांडोर, सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैंकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अमित मिश्रा के संगठनात्मक कौशल एवं पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान