महेंद्रगढ़ | विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई | एसडीएम योगेश सैनी ने किया निरीक्षण
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को पाली गांव में नवनिर्मित खेल स्टेडियम तथा भांडोर ऊंची गांव में अनुसूचित चौपाल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। निरीक्षण के दौरान […]

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को पाली गांव में नवनिर्मित खेल स्टेडियम तथा भांडोर ऊंची गांव में अनुसूचित चौपाल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए यह बात कही।

पाली गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम योगेश सैनी, अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और निर्माण सामग्री निर्धारित मानकों के अनुसार ही प्रयोग की जाए।

गांव में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखते एसडीएम योगेश सैनी व संबंधित अधिकारी।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आमजन को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में कराए जा रहे विकास कार्यों का ग्रामीणों को लंबे समय तक फायदा मिले, इसके लिए निर्माण कार्य मजबूत और गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।



