रेवाड़ी | में असम राइफल्स वेटरन्स सेल का आउटरीच अभियान : पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर संवेदनशील पहल

संवाददाता: रामपाल फ़ौजी
| हरियाणा
टीम मे कमांडेंट डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता, असिस्टेंट कमांडेंट संदीप लामा, नायब सूबेदार एस एस वर्मा सहित कई जवान
टीम मे कमांडेंट डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता, असिस्टेंट कमांडेंट संदीप लामा, नायब सूबेदार एस एस वर्मा सहित कई जवान

रेवाड़ी |देशभर के पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से असम राइफल्स द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। महानिदेशक असम राइफल्स लेफ्टिनेंट जनरल विकास लेखेरा (एवीएसएम, एसएम) के मार्गदर्शन में मुख्यालय शिलांग स्थित डीजीएआर में एक समर्पित वेटरन्स सेल की स्थापना की गई है, जो देशभर के पूर्व सैनिकों (ईएसएम) की शिकायतों और कल्याण संबंधी मुद्दों पर कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में वेटरन्स सेल की टीम ने 29 अप्रैल 2026 को हरियाणा के रेवाड़ी में एक आउटरीच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों से विस्तार से संवाद किया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना। साथ ही नेक्स्ट ऑफ किन से संबंधित मामलों को भी दर्ज किया गया तथा उन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इस अभियान की विशेषता यह रही कि टीम ने केवल शिविर तक सीमित न रहकर बिस्तर पर पड़े (अशक्त) पूर्व सैनिकों के घरों तक पहुंच बनाई। वहां जाकर उनके स्वास्थ्य, देखभाल और पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली गई तथा उन्हें और उनके परिजनों को मानसिक व नैतिक सहयोग प्रदान किया गया।

पूर्व सैनिक समुदाय ने इस पहल के लिए महानिदेशक असम राइफल्स और पूरी आउटरीच टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस प्रकार की संवेदनशील और सक्रिय पहल न केवल उनकी समस्याओं के समाधान में सहायक है, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाती है कि सेवा निवृत्ति के बाद भी संगठन उनके साथ खड़ा है।

यह आउटरीच अभियान स्पष्ट करता है कि यदि इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता के साथ योजनाएं लागू की जाएं, तो पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में ठोस और प्रभावी बदलाव संभव है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जीएसटी टीम का आज औचक निरीक्षण : प्लाईवुड गोदाम के रिकॉर्ड खंगाले

Array
|
निरीक्षण के दौरान कागजातों का मिलान
निरीक्षण के दौरान कागजातों का मिलान
नारनौल। आज सुबह करीब 11 बजे जीएसटी विभाग रेवाड़ी की टीम ने शहर में एक प्लाईवुड गोदाम पर औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जीएसटी दीपक वर्मा अपनी टीम के साथ शिव कॉलोनी निवासी सीताराम के गोदाम, जो शनि मंदिर के पास स्थित है, पर पहुंचे। ...
Continue Reading

नारनौल | नशा मुक्ति केंद्रों पर औचक निरीक्षण : लाइसेंस व व्यवस्थाएं जांची, सभी रिकॉर्ड मिले सही

Array
|
टीम नागरिक अस्पताल नारनौल में
टीम नागरिक अस्पताल नारनौल में
नारनौल। जिले में नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, गुप्तचर विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के सुरेंद्र कुमार ने किया, जिसमें डॉक्टर पंकज, डीस...
Continue Reading

अटेली | खरीद का अंतिम चरण सरसों की प्राइवेट खरीद ने पकड़ी रफ्तार : गेहूं में सरकारी खरीद और लिफ्टिंग आगे

Array
|
मंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसलों की भरी बोरियां
मंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसलों की भरी बोरियां
अटेली। अनाज मंडी में 30 अप्रैल को सरसों की सरकारी खरीद के अंतिम दिन से पहले बाजार का रुख साफ नजर आया, जहां गेहूं की तुलना में सरसों की आवक और खरीद में अधिक तेजी देखने को मिली। बुधवार को खरीद के आखिरी चरण में किसान दोनों फसलें लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: