नारनौल | मंत्री की सख्ती से ग्रीवेंस कमेटी बैठक में मचा हड़कंप: नारनौल बाईपास पर अवैध बजरी-रोड़ी स्टॉक जब्त करने के आदेश, मारपीट आरोपी भी फिर होंगे गिरफ्तार

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल | बाईपास पर वर्षों से चल रहे कथित अवैध बजरी-रोड़ी और डस्ट के को लेकर जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आए एक मामले पर मंत्री अरविंद शर्मा ने बुधवार को कड़ा संज्ञान लिया है। मंत्री ने खनन विभाग और पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए  कि आज ही अवैध स्टॉक को जब्त कर कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं, पुलिस को भी इस मामले में पीड़ित पक्ष से मारपीट करने वालों को भी तुरंत गिरफ्तार करने और एफआईआर में छूटी हुई धाराएं जोड़कर आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

पूरे मामले की जांच डीएसपी भारत भूषण को सौंप दी गई है।

यह मामला ग्राम मोहनपुर निवासी किसान रविन्द्र पुत्र सतबीर की शिकायत से जुड़ा है। रविन्द्र ने आरोप लगाया कि उसके खेतों के साथ लगती जमीन पर नवीन पुत्र कर्णसिंह निवासी गहली और सचिन पुत्र सतीश निवासी खोरड़ा द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से बजरी, रोड़ी और डस्ट का विशाल स्टॉक किया जा रहा है। इस स्टॉक से उड़ने वाली धूल और डस्ट उसकी फसलों को बर्बाद कर रही है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पीड़ित किसान का कहना है कि उसने कई बार संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी रखा गया। शिकायत में यह भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि जिला महेंद्रगढ़ के खनन विभाग और हरियाणा स्टेट इंफोर्समेंट टीम के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया कि विभागीय कार्यालय से महज एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर तीन वर्षों से अवैध स्टॉक चल रहा था, फिर भी विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया।

शिकायत के अनुसार इस अवैध स्टॉक पर दिन-रात तीन से चार ट्रैक्टर और एक लोडर काम करते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर परिषद नारनौल की सीमा में आने वाली जमीन पर, जहां इस प्रकार के स्टॉक पर प्रतिबंध है, वहां खुलेआम यह कारोबार कैसे चलता रहा।

किसान रविन्द्र ने इस मामले की शिकायत पहले ही महा निदेशक, खनन एवं भू-विज्ञान विभाग पंचकूला और सीएम विंडो में भी दी हुई है। अब ग्रीवेंस कमेटी में रखने पर मंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद माइनिंग महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, उन पर भी कार्रवाई संभव है।

मंत्री के सख्त रुख के बाद अब पूरे जिले की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर वर्षों से चल रहे इस कथित अवैध खनन और स्टॉक के नेटवर्क पर प्रशासन कितना बड़ा एक्शन लेता है।

ग्रीवेंस कमेटी सदस्यों की कार्यशैली पर मंत्री अरविंद शर्मा बोले सदस्य और अधिकारी जनहित में कर रहे हैं काम
 ग्रीवेंस कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को कथित तौर पर टारगेट किए जाने के मुद्दे पर अब ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार के मंत्री अरविंद शर्मा ने एक सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री अरविंद शर्मा ने स्पष्ट कहा कि सभी ग्रीवेंस कमेटी सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी आपसी तालमेल के साथ जनहित के कार्यों समस्याओं के समाधान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है।
दरअसल, मंत्री के सामने यह मामला उठाया गया था कि नारनौल ग्रीवेंस कमेटी के कुछ सदस्य बैठक समाप्त होने के बाद अलग समूह बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों पर अनावश्यक टिप्पणी करते हैं और उन्हें निशाने पर लेने का प्रयास करते हैं। इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा बनी हुई थी।
इस पर मंत्री अरविंद शर्मा ने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि ग्रीवेंस बैठकों का उद्देश्य केवल जनता की शिकायतों का समाधान करना है। सभी सदस्यों और अधिकारियों को मिलकर सकारात्मक माहौल में काम करना चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां : जन-प्रतिनिधियों के साथ साझा किए विकास कार्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बैठक में संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
बैठक में संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
नारनौल। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर रेस्ट हाउस में विभिन्न गांवों से आए जन-प्रतिनिधियों के साथ सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को साझा किया। इस दौरा...
Continue Reading

नारनौल। महिलाओं की आवाज बनीं भारती सैनी : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नियुक्त

हरविन्द्र यादव
|
भारती सैनी।
भारती सैनी।
नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में की गई नई नियुक्तियों में नारनौल की वरिष्ठ भाजपा नेत्री, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को दक्षिण हरियाणा के लिए...
Continue Reading

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक : डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर शनिवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों क...
Continue Reading
Advertisement

Trending