नूंह। 40% से कम रिजल्ट वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त : डीईओ ने शिक्षकों को किया तलब | कमजोर परिणाम पर मांगा जवाब

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा

नूंह। जिले के सरकारी स्कूलों में खराब परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिन सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत तक रहा है, उन सभी स्कूलों के अध्यापकों और संबंधित स्टाफ को जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों को पत्र भेजकर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन स्कूलों का रिजल्ट बेहद कमजोर रहा है, वहां के अध्यापकों की कार्यशैली और पढ़ाई व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डीईओ ने कहा कि सरकार शिक्षा स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ स्कूलों के कमजोर परिणाम चिंता का विषय बने हुए हैं। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और आगामी सत्र में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। अध्यापक अब रिकॉर्ड और रिजल्ट से जुड़े दस्तावेज तैयार करने में जुट गए हैं। वहीं अभिभावकों का कहना है कि कमजोर परिणाम वाले स्कूलों में सख्ती जरूरी है ताकि बच्चों की शिक्षा का स्तर सुधर सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। बकरीद से पहले नूंह पुलिस का सख्त संदेश : कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई | धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

बबीता वर्मा
|
नूंह लघु सचिवालय में बकरीद को लेकर धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक करते एसपी डॉ. अर्पित जैन।
नूंह लघु सचिवालय में बकरीद को लेकर धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक करते एसपी डॉ. अर्पित जैन।
नूंह। आगामी बकरीद (ईद-उल-जुहा) पर्व को लेकर नूंह जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जिले भर के मुस्लिम धार्मिक गुरुओं के साथ कानून व्यवस्था, सामाजिक सौह...
Continue Reading

रेवाड़ी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग गांव-गांव पहुंचाकर मजबूत कर रहा संगठन : मनोज बागड़ी

जिला ब्यूरो
|
रेवाड़ी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
रेवाड़ी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
रेवाड़ी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी आज रेवाड़ी पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार के कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर तथा फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से ...
Continue Reading

रेवाड़ी। सफर सृष्टि का’ का 31 मई को होगा लोकार्पण : विज्ञान, इतिहास और अध्यात्म का अनूठा संगम | हुकुमदेव नारायण यादव होंगे मुख्य अतिथि

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम गोमला
राधेश्याम गोमला
रेवाड़ी। लब्धप्रतिष्ठ लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मित्र राधेश्याम गोमला द्वारा लिखित और निर्मला प्रकाशन चरखी दादरी द्वारा प्रकाशित ग्रंथ ‘सफर सृष्टि का’ का आगामी 31 मई रविवार को लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर पद्म-भूषण अवार्डी पूर्व सांसद हुकुमदेव ना...
Continue Reading
Advertisement

Trending