ज़िला
फरीदाबाद | शेयर मार्केट के नाम पर ठगी : 34.05 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में साइबर अपराध का बड़ा मामला सामने आया है, जहां शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 34,05,000 रुपये की ठगी की गई। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि 17 अगस्त 2025 को फेसबुक पर स्टॉक मार्केट से जुड़ा एक मास्टर क्लास का विज्ञापन देखा, जिसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। वहां उसे निवेश करने और ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया।
लालच देकर ऐंठे 34 लाख रुपये
ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 34,05,000 रुपये निवेश कर दिए। हालांकि, निवेश के बाद उसे कोई लाभ नहीं मिला और पूरी राशि ठगी का शिकार हो गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कानपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
09 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी सुरज जयसवाल (30), निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ठगी में इस्तेमाल किए गए ईमेल और मोबाइल नंबर अपने फोन में चला रहा था।
APK फाइल के जरिए ठगों को देता था एक्सेस
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल फोन में एपीके फाइल डाउनलोड कर ठगों को फोन का एक्सेस देता था, जिससे साइबर अपराध को अंजाम दिया जाता था। आरोपी बी.ए. पास है और फिलहाल उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
साइबर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और लोगों को भी ऐसे लालच से बचने की सलाह दी जा रही है।
फरीदाबाद | साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 23 आरोपी गिरफ्तार | 6.97 लाख बरामद | 65 लाख खाते फ्रीज
गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर
रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची