ज़िला
फरीदाबाद | बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी : जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार | एसीबी की बड़ी कार्रवाई
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिजली मीटर की क्षमता (लोड) बढ़ाने के बदले उपभोक्ता से अवैध रूप से रुपए मांगे गए थे।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-15ए स्थित बिजली विभाग कार्यालय की टीम निरीक्षण के दौरान एक लाइब्रेरी में पहुंची थी। जांच में पाया गया कि वहां बिजली की खपत के मुकाबले कम क्षमता का मीटर लगा हुआ था। इसी आधार पर विभागीय कार्रवाई का हवाला देते हुए कर्मचारियों ने उपभोक्ता दुष्यंत सैनी से संपर्क किया।
आरोप है कि मामले को निपटाने और बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के बदले कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने उनकी मांग के अनुसार पहले 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, जबकि शेष 8 हजार रुपए नकद देने की बात तय हुई थी।
रिश्वत की मांग से परेशान होकर उपभोक्ता ने पूरे मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। तय योजना के तहत जब शिकायतकर्ता सेक्टर-15ए कार्यालय में नकद राशि देने पहुंचा तो एसीबी टीम ने मौके पर छापा मार दिया।
कार्रवाई के दौरान एसीबी ने जूनियर इंजीनियर शोकीन खान और दो लाइनमैन अरुण तथा नरेंद्र को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या बिजली विभाग में इस प्रकार की अवैध वसूली का कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था और क्या पहले भी उपभोक्ताओं से इसी तरह रिश्वत ली जाती रही है।
फतेहाबाद | रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट : बाइक साइड को लेकर हुई थी बहस | बदला लेने पहुंचे कई युवक | CCTV आया सामने
फरीदाबाद | डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : किशोर की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी | करंट बना काल : गोवंश की मौत | गौशाला से प्रशासन तक सवाल | कार्रवाई की मांग तेज
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल2 hours agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल3 hours agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल