फतेहाबाद | में बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा | दो आरोपी काबू | चार चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद | अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्टर:
|
जानकारी देते हुए डीएसपी श्री कुलबंत सिंह
जानकारी देते हुए डीएसपी श्री कुलबंत सिंह

थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल चार चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी कुलबंत सिंह ने बताया कि पहले मामले में पुलिस चौकी बस अड्डा में शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह पुत्र चंदूराम निवासी गांव बोसवाल (ढाणी रूपनगर), तहसील व जिला फतेहाबाद ने शिकायत दी थी कि 11 अप्रैल 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल को पुराने बस अड्डा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के पास खड़ी कर अपने कार्य हेतु चला गया था। कुछ समय बाद लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 172 दिनांक 22.04.2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र गुलज़ारी निवासी भुना को काबू कर उसके कब्जे से दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

इसी प्रकार दूसरे मामले में पुलिस चौकी गुरुनानक पुरा में शिकायतकर्ता विकास पुत्र चीनी पुत्र असारु निवासी फुवारा चौक, हांसी रोड, जींद (हरियाणा), हाल निवासी डीएसपी रोड, नजदीक विवेकानंद स्कूल, फतेहाबाद ने शिकायत दी कि 20 अप्रैल 2026 को शीश महल पैलेस, रतिया रोड, फतेहाबाद में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान पार्किंग से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 168 दिनांक 21.04.2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पवन कुमार पुत्र सेठीराम निवासी बिठमड़ा, जिला हिसार हाल वार्ड नंबर 14, चंदन नगर, भुना को काबू किया। आरोपी के कब्जे से दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनमें से एक मोटरसाइकिल थाना शहर फतेहाबाद क्षेत्र की तथा दूसरी थाना शहर टोहाना क्षेत्र की पाई गई है।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामलों में आगामी जांच जारी है।

Edit By: Admin

फतेहाबाद | मकानों की गणना में फतेहाबाद प्रदेश में टॉप पर : हाउस लिस्टिंग का काम 99.89 फीसदी पूरा | यमुनानगर दूसरे और जींद तीसरे नंबर पर

राजेश भाम्भू
|
मकानों की गणना के कार्य में जुटे कर्मचारी।
मकानों की गणना के कार्य में जुटे कर्मचारी।
फतेहाबाद | प्रदेश में जनगणना से पहले चल रही मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) में फतेहाबाद जिला पूरे हरियाणा में पहले नंबर पर है। जिले में 99.89 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद में कुल 1790 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) निर्धारित...
Continue Reading

नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट : सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बबीता वर्मा
|
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। श्र...
Continue Reading

नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए ल...
Continue Reading
Advertisement

Trending