नारनौल | JJP की प्रेसवार्ता, GJU प्रकरण पर बवाल, दिग्विजय को मुख्य आरोपी बनाने पर सवाल, सरकार की मंशा पर उठे संदेह

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल

नारनौल में JJP की प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद मीडिया को संबोधित करते हुए।
नारनौल में JJP की प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद मीडिया को संबोधित करते हुए।

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने नारनौल में आयोजित प्रेसवार्ता में हिसार के GJU प्रकरण को लेकर पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद ने कहा कि पिछले 7–8 दिनों से हरियाणा में जो घटनाएं सामने आ रही हैं, वह सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने बताया कि 16 तारीख को हिसार स्थित GJU में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद यादव धर्मशाला में बैठक कर कुलपति (VC) से मिलने का निर्णय लिया गया। खातोद के अनुसार, गेट पर कोई ताला नहीं था और छात्र स्वयं गेट खोलकर अंदर गए, लेकिन VC ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

प्रेसवार्ता में आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन में कोई महिला शामिल नहीं थी, इसके बावजूद महिला पुलिस को आगे किया गया। धक्का-मुक्की के दौरान केवल दो गमले टूटने की बात कही गई, लेकिन इसके बाद दर्ज FIR में दिग्विजय चौटाला को मुख्य आरोपी बना दिया गया, जबकि अन्य को सह-आरोपी के रूप में शामिल किया गया।

खातोद ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के 6 पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया। वहीं हिसार में पार्टी प्रवक्ता को रात करीब 2 बजे घर से उठाया गया, जहां उनकी नाबालिग बेटी कमरे में सो रही थी। आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर DVR जब्त किया और परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया।

उन्होंने कहा कि जब दिग्विजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला SP से मिलने जा रहे थे, तब रास्ते में उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया गया। आरोप है कि एक इंस्पेक्टर ने अनुचित व्यवहार किया और बाद में गाड़ी लेकर मौके से चला गया।

JJP नेताओं ने पूरे घटनाक्रम को पार्टी को बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि हालात इतने तनावपूर्ण थे कि बड़ा टकराव भी हो सकता था। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार की मंशा साफ है तो मामले की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं करवाई जा रही।

प्रेसवार्ता में महेंद्रगढ़ जिले में CIA पर भी आरोप लगाए गए और कहा गया कि SP द्वारा इंस्पेक्टर को क्लीन चिट देना कई सवाल खड़े करता है। पार्टी ने चेतावनी दी कि इस मामले को अदालत और मानवाधिकार आयोग तक ले जाया जाएगा।

JJP ने स्पष्ट किया कि अब यह केवल पार्टी का मुद्दा नहीं रहेगा, बल्कि हिसार में छात्रों के स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में 55 शिकायतें | एसडीएम ने सुनी समस्याएं | परिवार पहचान पत्र से लेकर बिजली-पानी तक मुद्दे उठे | पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अमित यादव
|
एसडीएम आईएएस अनिरुद्ध यादव ने शिकायतें सुनीं।
एसडीएम आईएएस अनिरुद्ध यादव ने शिकायतें सुनीं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविरों की कड़ी में वीरवार को लघु सचिवालय में 55 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर एसडीएम आईएएस अनिरुद्ध यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्...
Continue Reading

नारनौल | एक टीका आजीवन सुरक्षा: बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं: अंजलि | नारनौल में अभियान तेज | किशोरियों को मुफ्त टीकाकरण | सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल

रामचन्द्र सैनी
|
डॉ. अंजलि सैनी किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक
डॉ. अंजलि सैनी किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोचाना की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण को अनिवार्य रूप से अपनाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा...
Continue Reading

नारनौल | स्कूल संचालक की शर्मनाक पोस्ट : क्या बहन-बेटियों पर अभद्र भाषा लिखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल फेसबुक पर वायरल विवादित पोस्ट
नारनौल फेसबुक पर वायरल विवादित पोस्ट
नारनौल | संचालक की फेसबुक पोस्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। संचालक द्वारा बीजेपी नेताओं और बीजेपी के समर्थकों पर टिप्पणी करते हुए बहन-बेटियों के लिए बेहद आपत्तिजनक और घटिया भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: