फतेहाबाद | कंफेक्शनरी से 60 से 70 हजार से भरा बैग चोरी : चोर, CCTV में कैद | पुलिस तलाश में जुटी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक।
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक।

फतेहाबाद | कुलां गांव में दिनदहाड़े एक कंफेक्शनरी की दुकान से नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना सुबह मुख्य चौक के पास हुई। चोर की यह हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी आरोपी की पहचान के लिए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

गांव कुलां निवासी मुकेश गर्ग कुलां चौक के पास कंफेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मुकेश दुकान के काम में व्यस्त थे और कुछ मिनट के लिए दुकान से बाहर आए। इसी दौरान एक शातिर चोर दुकान में घुसा और काउंटर पर रखा बैग उठाकर फरार हो गया।

पीड़ित दुकानदार मुकेश गर्ग के अनुसार, बैग में करीब 60 से 70 रुपए रखे थे। कुछ देर बाद जब दुकान मालिक को बैग नहीं दिखा तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद दुकानदारों ने कुलां चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बैग उठाते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। पड़ोस की एक गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चोर न केवल गली से गुजरता दिखा, बल्कि बेखौफ होकर बैग से रुपए निकालकर अपनी जेब में डालता भी नजर आया।

पीड़ित ने घटना की शिकायत कुलां चौकी पुलिस को दी है। कुलां चौकी प्रभारी जतिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन | संगठन विस्तार पर दिया जोर

बबीता वर्मा
|
नूंह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता
नूंह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता
नूंह | भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नूंह आगमन पर संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। स...
Continue Reading

नूंह | खेलो मेवात 2.0 का आगाज : डीसी इलेवन ने 9 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला | मानवेंद्र सिंह की 88 रन की तूफानी पारी

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के उद्देश्य से आयोजित ‘खेलो मेवात 2.0’ का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। गांव शाहपुर नांगली स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अखिल पिलानी ने किया। उद्घाटन अवसर पर डीसी ...
Continue Reading

नूंह। मतदाता सूची अभियान में बड़ी लापरवाही का आरोप : बीएलओ पर एफआईआर की सिफारिश

बबीता वर्मा
|
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते प्रशासनिक अधिकारी।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते प्रशासनिक अधिकारी।
नूंह। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कथित लापरवाही बरतने वाले एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कार्यों में अनियमितता, अधिकारियों के निर्देशों...
Continue Reading
Advertisement

Trending