ज़िला
फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम
फतेहाबाद | रतिया के बस स्टैंड के पास एक दुकान की छत से गिरकर 46 वर्षीय दुकानदार भजन कंबोज की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, छोटी चंदो निवासी भजन कंबोज रतिया में 99 नामक जरनल स्टोर चलाते थे। गुरुवार की शाम वह किसी काम से दुकान की छत पर गए, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में रतिया के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
भजन कंबोज अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी आय पर ही परिवार का भरण-पोषण निर्भर था। उनके परिवार में दो भाई और एक बहन भी हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला
फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद | पुलिस का डबल एक्शन जारी : तीन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की अवैध संपत्तियां फ्रीज
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल