दिल्ली/हरियाणा | भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 44.6°C तक पहुंचा : आंधी-बारिश की संभावना | मौसम विभाग का येलो अलर्ट

हरविन्द्र यादव
|
दिल्ली

GROUND ZERO NEWS
GROUND ZERO NEWS

दिल्ली/हरियाणा |  इन दिनों भीषण गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पूरे इलाके में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पश्चिमी मरुस्थलीय शुष्क हवाओं और तेज धूप के कारण वातावरण से नमी कम हो गई है, जिससे गर्मी और अधिक झुलसाने वाली हो गई है। अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि रात का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रोहतक में सबसे अधिक 44.6°C तापमान दर्ज किया गया, वहीं भिवानी की रात 30°C के साथ सबसे गर्म रही।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बढ़ी है। इसका असर शनिवार शाम से रविवार रात तक देखने को मिलेगा, जिसमें तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में बड़ी गिरावट नहीं होगी, केवल हल्की राहत मिल सकती है।

आगे के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 29 अप्रैल के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में मौसम फिर बदलेगा। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम में बदलाव के साथ हवाओं की दिशा पश्चिमी से दक्षिण-पश्चिमी होने पर वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे सूखी गर्मी की जगह उमस भरी गर्मी महसूस होगी। यदि हवाओं की गति धीमी रही तो उमस लोगों को अधिक परेशान कर सकती है। वहीं 30 अप्रैल, 2 मई और 5 मई को भी नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे अप्रैल के अंत और मई के पहले सप्ताह में मौसम लगातार बदलता रहेगा।

जिला महेंद्रगढ़ और हिसार में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान 42 से 43.5°C और रात का तापमान 25.5 से 29.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। हिसार में भी दिन का तापमान 43°C और रात का 25.6°C रिकॉर्ड किया गया। दोनों जिलों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है, हालांकि आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंडी अटेली | बिहाली में अंबेडकर जयंती समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शिवताज सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आयोजक व गणमान्य लोग।
बिहाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शिवताज सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आयोजक व गणमान्य लोग।
अटेली के गांव बिहाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर मंच द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य उच्चतर शिक्षा विभाग के डॉ. शिवताज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर प...
Continue Reading

अटेली | 27 अप्रैल को छात्र हित महापंचायत: कथित बदसलूकी के विरोध में JJP का बड़ा जुटान, क्रांतिमान पार्क में कार्यक्रम

जितेंद्र सोलंकी
|
सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्ता
सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्ता
अटेली |  हिसार में जननायक जनता पार्टी (JJP) द्वारा 27 अप्रैल को छात्र हित महापंचायत आयोजित की जाएगी। यह महापंचायत शहर के क्रांतिमान पार्क में होगी, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और छात्रों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही ...
Continue Reading

अटेली | गर्मी में बढ़े त्वचा रोग, निशुल्क शिविर में 56 मरीजों की जांच : डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | मरीज को परामर्श देते हुए डॉक्टर
अटेली | मरीज को परामर्श देते हुए डॉक्टर
अटेली | राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अग्रवाल सभा द्वारा निशुल्क त्वचा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 56 मरीजों ने अपनी त्वचा संबंधी समस्याओं की जांच करवाई और सभी को मौके पर ही परामर्श के साथ दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में स्क...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: