ज़िला
पलवल | जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा शालिनी बनी जिला टॉपर : 492 अंक लेकर राज्य टॉप-10 में बनाई जगह
पलवल | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल की आर्ट्स संकाय की छात्रा शालिनी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं राज्य स्तर की टॉप-10 सूची में भी अपनी जगह बनाई।

बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करता स्कूल प्रबंधन
कॉमर्स संकाय के छात्र प्रथम ने 500 में से 490 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोर्ड मेरिट सूची में स्थान बनाया और स्कूल, अभिभावकों तथा जिले को गौरवान्वित किया।
शानदार परीक्षा परिणाम आने पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन ने मेधावी छात्रों को फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गहलौत ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शालिनी और प्रथम की मेहनत, अनुशासन, लगन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का यह शानदार परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें सफलता के मुकाम तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 63 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत और 95 विद्यार्थियों ने 60 से 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी सफल रहे।
छात्रा शालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को देते हुए कहा कि उसने बिना किसी बाहरी ट्यूशन के केवल स्कूल के अध्यापकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई की है। उसने भविष्य में आईएएस बनने का लक्ष्य बताया। वहीं छात्र प्रथम ने कहा कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी खुशी जताई और स्कूल प्रबंधन तथा शिक्षकों की सराहना की।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान